Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पलियाकलां:राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने ली संविधान की शपथ



पलिया में राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने संविधान की शपथ लेते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

आनंद गुप्ता 

पलियाकलां-खीरी।कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी का जन्मदिवस स्थानीय कांग्रेसियों ने सादगी पूर्वक मनाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने संविधान की शपथ भी ली। 



अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर पलिया विधानसभा की ग्राम सभा शांति नगर घोला में दलित समाज के साथियों के साथ भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का माल्यार्पण कर क्षेत्रवासियों को मोहब्बत की दुकान कार्यक्रम के अंतर्गत संविधान की शपथ दिलाई। उसके उपरांत राहुल गांधी के जन्मदिन की बधाई देते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। 


।इस अवसर पर रिशाल अहमद ,जिला महासचिव बलराम गुप्ता, नगर अध्यक्ष अजय दरोगा, नगर उपाध्यक्ष सिकंदर साबरी सहित दर्जनों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे