Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

तरबगंज:आधा दर्जन से अधिक वांरटी चढ़े पुलिस के हत्थे, भेजे गए जेल



रमेश कुमार मिश्र.

तरबगंज गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक वांरटी पुलिस के हत्थे चढ़ गए जिन्हे कागजी कार्यवाही करते पुलिस ने जेल भेज दिया है।

बताते चले तरबगंज थानाक्षेत्र मे पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा वारण्टी/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी/अपराध की रोकथाम हेतु निर्देश जनपद गोण्डा के समस्त थानाध्यक्ष/प्रभारी निरीक्षक को दिये थे उक्त आदेश के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक जनपद गोण्डा शिवराज व क्षेत्राधिकारी तरबगंज संजय तलवार के निर्देशन मे आज दिनांक 17.06.2023 को प्र0नि0 थाना तरबगंज सुरेश कुमार वर्मा के नेतृत्व मे मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत एनबीडब्लू वारण्टी के अनुपालन मे 07 नफर वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया है।


कौन कौन है गिरफ्तार 

राधेश्याम पुत्र तालुक , नन्कू सिंह उर्फ नन्द कुमार पुत्र सूर्यलाल निवासीगण भटपुरवा थाना तरबगंज गोण्डा सम्बन्धित वाद संख्या 155/21 धारा 323/504/506 भादवि थाना तरबगंज गोण्डा 


महेश कुमार पाण्डेय पुत्र भवानी फेर निवासी ग्राम गड़ौली थाना तरबगंज गोण्डा सम्बन्धित अ0सं0 55/22 धारा 323/504/506/452/427 भादवि 


दुर्गा प्रसाद पुत्र देवी प्रसाद निवासी ग्राम जमालखानी थाना तरबगंज गोण्डा सम्बन्धित वाद संख्या 163/07 धारा 323/504/506 भादवि 


शम्भू पुत्र बहादुर 

गोले उर्फ ओम प्रकाश पुत्र धनेराज निवासी ग्राम उदवतनगर थाना तरबगंज गोण्डा सम्बन्धित मु0अ0सं0 43/99 धारा 379/411 भादवि 


राम प्रताप पुत्र रामटहल निवासी पकड़ी बाजार थाना तरबगंज गोण्डा सम्बन्धित मु0अ0सं0 132/14 धारा 324/323/506 भादवि 

गिरफ्तारी टीम में विवेक कुमार सिंह मय टीम, विजय बहादुर सिंह मय टीम , संदीप वर्मा मय टीम ,सोम प्रताप सिंह मय टीम सामिल रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे