Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नेपाल के रूपंदेही में कार से दो किग्रा सोना बरामद, एक गिरफ्तार

 


उमेश तिवारी

महराजगंज: भारत सीमा से सटे नेपाल के रूपंदेही जिले में सशस्त्र प्रहरी बल के जवानों ने मुखबिर की सूचना पर एक नेपाली नंबर की कार में रखा 2 किलो सोना बरामद किया है। बरामद सोने की कीमत दो करोड़ रुपए नेपाली बताई गई है। कार और सोना सहित गिरफ्तार तस्कर को नेपाल कस्टम के हवाले कर दिया गया है। 


बताते चलें कि बीते शनिवार की देर रात रूपंदेही जिले में तैनात सशस्त्र प्रहरी बल ने भारत – नेपाल सीमा से सटे नेपाल के लुंबिनी सांस्कृतिक नगर पालिका- वार्ड नं 13 में कालीदह के पास नेपाली नंबर की कार बा 12 च 3820 में रखा करीब दो किलो सोना बरामद किया है। सोना नेपाल से भारत ले जाया जा रहा था जिसे चेकिंग के दौरान बरामद किया गया है  ।                                     

                                                       

उक्त बरामदगी के संबंध में सशस्त्र प्रहरी बल के एसपी दीपक थापा ने बताया कि दांग जिले के घोराही नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 निवासी 21 वर्षीय हुमानंद गिरि को गिरफ्तार किया गया है । एसपी ने बताया कि बी 12 च 3820 नंबर की मारुति सुजुकी में सोने का दो टुकड़ा बरामद हुआ। जिसे भारत ले जाया जा रहा था । उन्होंने कहा कि  बरामद सोना और कार सहित गिरफ्तार तस्कर को अग्रिम कार्रवाई के लिए भैरहवा कस्टम कार्यालय को सुपुर्द कर दिया गया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे