Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अनिल कुमार निलय को मिलेगा तुरशन पाल पाठक विज्ञान पुरस्कार 2023



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ सृजना साहित्यिक संस्था उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में सृजना कुटीर अजीतनगर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।यह आयोजन राजकीय हाईस्कूल सराय आनादेव प्रतापगढ़ के विज्ञान शिक्षक एवं साहित्यकार अनिल कुमार निलय की पुस्तक साइंस-वाइंस के विज्ञान परिषद् प्रयाग द्वारा तुरशन पाल पाठक विज्ञान पुरस्कार 2023 राज्य पुरस्कार हेतु चयनित होने के उपलक्ष्य में किया गया।साइंस-वाइंस एक बाल कहानी संग्रह है।


 जिसमें विज्ञान के 18 सिद्धांतों एवं नियमों को बाल कहानियों के रूप संकलित किया गया है।1913 में स्थापित विज्ञान परिषद् प्रयाग के वर्तमान प्रधानमंत्री डाॅ० शिव गोपाल मिश्र ने उक्त पुरस्कार की घोषणा पत्रिका विज्ञान के जून 2023 के अंक में प्रकाशित करते हुए बताया है कि पुरस्कार स्वरूप 5000रूपये की धनराशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जायेगा।



गौरतलब है कि अनिल कुमार निलय के इससे पूर्व लाॅकडाउन पाॅजिटिव एवं स्टूडेंटनामा दोनों बाल कहानी संग्रहों को हिन्दुस्तानी एकेडेमी प्रयागराज उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य पुरस्कार युवा लेखन सम्मान प्राप्त हो चुका है।समारोह की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार दयाराम मौर्य रत्न ने कहा कि बाल साहित्य लेखन सबसे दुष्कर है।निलय के तीनों बाल कहानी संग्रहों का पुरस्कृत होना उन्हें एक उत्कृष्ट बाल साहित्यकार के रूप में स्थापित करेगा।



मुख्य अतिथि एलायंस क्लब के अन्तर्राष्ट्रीय निदेशक रोशनलाल ऊमरवैश्य ने कहा कि बाल साहित्य सबसे महत्वपूर्ण साहित्य है।निलय का तुरशन पाल पाठक विज्ञान पुरस्कार 2023 हेतु चयन जनपद के लिए गर्व का विषय है।समारोह में प्रेम कुमार त्रिपाठी प्रेम,श्रीनाथ मौर्य सरस,कुंजबिहारी काकाश्री,राधेश्याम दीवाना आदि साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे