Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ट्रेलर के लड़के से हुआ प्यार, अपने अपने आशिकों संग दो प्रेमिकाएं फरार



अशफाक आलम 

गोण्डा: ट्रेलर के लड़के से लड़की को इश्क हो गया। दोनों की प्रेम की पींगे परवान चढ़ गई, दोनो घर से नौ दो ग्यारह हो गए। वही एक और प्रेमिका को इश्क का बुखार कुछ यूं चढ़ा कि घर से नगदी जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। दोनो प्रेमिकाओं के पीड़ित परिजन ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है।



छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित मां ने छपिया पुलिस को दिए तहरीर में कहा है कि उसकी 20 वर्षीय पुत्री 25 मई की रात्रि में घर से लापता हो गई। गांव वालों ने बताया कि गांव के ही एक पुरवा निवासी बहला फुसलाकर कर शादी करने के उदेश्य से अपने साथ भगा ले गया है। 




नगदी जेवर ले उड़ी

आरोप है कि जब अपने घर में देखा तो पाया की लड़की अपने साथ घर का जेवर भी ले गई, जो इस प्रकार है। कान का सोने का झाला, गले का माला सोने का, नाक का नथनी सोने का, लड़के को देने के लिए सोने की अंगूठी, व चाँदी का पायल, विछिया तथा सत्ततर हजार रुपये नगद लेकर घर से प्रेमी के साथ भाग गयी है। 



ट्रेलर के लड़के संग दूसरी प्रेमिका फरार


पीड़ित पिता ने छपिया पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री 24 मई के मध्यरात्रि में ट्रेलर के पुत्र संग फरार हो गई। आरोप है कि ट्रेलर के पुत्र द्वारा इससे पूर्व भी आशनाई के लिए लड़की को भागने का कृत्य किया जा चुका है। जिससे उनका मनोबल बढ़ा है।



मुकदमा दर्ज

दोनो मामले में छपिया पुलिस ने पीड़ित परिजनों के तहरीर पर धारा 366 के तहत अलग अलग मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे