Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोंडा:साली को बंधक बनाकर जीजा कर रहा दुष्कर्म



चाचा ने कोतवाली में दी तहरीर। कार्यवाही की मांग। 

पं बागीस तिवारी

गोण्डा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति द्वारा अपनी चौदह वर्षीय साली को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में चाचा ने पुलिस को तहरीर दी है। 



मिली जानकारी के मुताबिक घटना कोतवाली कर्नलगंज अन्तर्गत एक गांव से जुड़ी है। थाना परसपुर अन्तर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति अब बिहार प्रान्त के जनपद अररिया थाना फार्विसगंज अन्तर्गत एक गांव में अपना घर बनाकर रहने लगा है। इस संबंध में एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देने के साथ मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से आनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। 



तहरीर में कहा गया है कि उसके बड़े भाई व भाभी की मृत्यु हो चुकी है,उसके भाई ने अपनी पुत्री  की शादी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ किया था। सब कुछ सही चल रहा था। पीड़ित ने बताया कि वह अपनी 14 वर्षीय भतीजी के साथ थाना परसपुर अन्तर्गत अपने गांव आया था। 



जिसकी सूचना पाकर उसके भाई की पुत्री व दामाद उससे मिलने आये और उसकी 14 वर्षीय भतीजी को अपने घर घूमने के लिए ले जाने को कहने लगे। जाते समय वह उसे अपने साथ अपने घर लेकर चले गए। ज़ब वह बिहार जाने लगा तो उसके भाई के दामाद ने कुछ दिन बाद स्वयं विहार पहुंचा देने की बात कहने लगा। 



जिस पर वह अपनी भतीजी को छोड़कर चला गया। करीब 15 दिन बाद उसके भाई का दामाद घर छोड़ने के बहाने उसकी नाबालिक भतीजी को अपने साथ लेकर लखनऊ चला गया। जहां बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। पीड़ित चाचा ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। 



प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। बालिका के माता पिता की मृत्यु हो चुकी है। बालिका अपने बहिन बहनोई के साथ लखनऊ में है। शिकायतकर्ता बालिका के चाचा हैं जिन्हें लखनऊ जाकर संबंधित थाने में तहरीर देने को बताया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे