Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कश्मीर से कम नही करदाहिया की लोटस झील

 


 झील में खिले कमल के फूल खूबसूरती में लगाते हैं चार चांद

 अभी तक पर्यटकों और पर्यटन विभाग की निगाह से हैं ओझल

मसरूर खान

सिंगाही लखीमपुरखीरी:जनपद खीरी की तहसील निघासन क्षेत्र का क़स्बा सिंगाही अजब है, वाकई ग़ज़ब है, शायद कम ही लोग जानते होंगे कि सिंगाही में भी एक लोटस झील है जो खूबसूरती में कश्मीर को टक्कर दे रही है. 


ये लोटस झील क़स्बे से महज 7 किलोमीटर दूर करदाहिया गांव में गुलज़ार है। ये एक ऐसी झील है जिसमे आज भी कमल के फूलों से भरी गुलाबी रंग से सजी हुई है। जिसे लोग भगहर के नाम से जानते है।



क़स्बे में कई पर्यटन स्थल ऐसे हैं जो पर्यटकों और पर्यटन विभाग की निगाह से अब तक ओझल हैं। ऐसा ही एक पर्यटन स्थल है ग्राम पंचायत बंगलहा तकिया के करदाहिया से लगी हुई भगाहर झील जो की खूबसूरत प्राकृतिक आकर्षण का बड़ा केन्द्र हो सकती है। 



इस छोटी सी झील की आकृतियां प्रकृति की अनूठी धरोहरें हैं। जरूरत है इसके प्रचार-प्रसार और पर्यटन विभाग द्वारा इसके लिए योजनाएं बनाने की।


पर्यटन गतिविधियां बढ़ेंगी तो स्थानीय स्तर पर रोजगार भी सृजित होंगे। इसके तहत झील को पक्षी बिहार केंद्र नौका बिहार तथा मत्स्य पालन केंद्र के साथ पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है।

झील करीब 500 एकड़ में स्थित है। इस झील के क्रियांवयन की दशा में यह सरकार और स्थानीय लोगों के लिए लाभ का सौदा साबित हो सकती है। 



इस झील को देखकर कश्मीर से कन्याकुमारी का तक का अहसास हो जाता है। ये प्राकृतिक नजारें शायद ही कहीं देखने मिलें। कुदरत के करिश्मे से बनी लोटस झील अद्भुत है।


तालाब में कमल के फूल खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। इसके अलावा जब सूर्य की किरणें दिखती हैं तो वो नज़ारा देखने लायक होता है। शरद ऋतु में देशी-विदेशी पक्षियों के कलरव से झील का मनोरम दृश्य देखते ही बनता है। 



यहां सैकड़ों मील दूर से आने वाले साइबेरियन पक्षियों का प्रवास चार माह तक रहता है। इसके अलावा हंस, सारस, सलोन, बत्तख समेत प्रजाति के पक्षियों की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रहती है, लेकिन गर्मी आते ही पेड़ पौधों के अभाव में यहां छांव नहीं मिल पाता। 



और ये पक्षी अपने देशों को पलायन कर जाते हैं। इस झील का विकास होने पर आसपास की रौनक बढ़ जाएगी। क्षेत्र का विकास होगा। स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। 



यह झील पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करेगी। इससे राजस्व आमदनी तथा क्षेत्र का विकास होगा। तथा लोगों को शीतलता तथा रोमांच का अचूक एहसास मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे