Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

चमत्कारी दिव्य दरबार में नौतनवां के दर्जन भर लोगों के दुखों का पल भर में हुआ निवारण



उमेश तिवारी 

 महराजगंज :श्री बालाजी धाम हांसी के महंत डॉक्टर दिनेश कुमार जी महाराज के चमत्कारी दिव्य दरबार के प्रथम दिन रविवार को नौतनवां ही नहीं अड़ोस पड़ोस के जिले से लोग बड़ी संख्या में चमत्कारी दिव्य दरबार में उपस्थित हुए। 



नौतनवां कस्बे के करीब एक दर्जन लोगों के अर्जी को बाबा ने स्वीकार किया और उन्हें मंच पर बुलाकर उनके दुखों का निवारण किया। चमत्कारी दिव्य दरबार में रात करीब 1:00 बजे नौतनवां कस्बे के डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में श्रद्धालु जमे रहे।


दिव्य दरबार कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले नौतनवां विधानसभा के कांग्रेस के पूर्व विधायक व वर्तमान में सपा नेता कुंवर कौशल उर्फ मुन्ना सिंह सपरिवार दिव्य दरबार में पहुंचकर पूजा अर्चना की। 


इसी तरह नौतनवां नगर के नवनिर्वाचित चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, समाजसेवी नंदलाल जायसवाल, समाजसेवी इशू मद्धेशिया, भाजपा नेता उमेश जायसवाल ने बाबा की पूजा अर्चना की। और भजन कीर्तन के साथ दिव्य दरबार कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दिव्य दरबार में नौतनवां नगर के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे