Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जंतर मंतर पर धरना दे रही बहादुर बेटियों के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निकाला गया कैंडल मार्च



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ :उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रयागराज प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले नई दिल्ली के जन्तर मंतर पर महिला पहलवानों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से संसद की ओर अपनी मांगों को लेकर आगे बढ़ने पर बहादुर बेटियों के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा हुए जोर जबरजस्ती के साथ ही लाठी चार्ज किया गया।


 उसके बाद गिरफ्तार कर अलग अलग थानों में बन्द किया गया और आज उन सभी बेटियों के ऊपर एफआईआर भी दर्ज कर लिया गया l बहादुर बेटियों के समर्थन में आज सरकार के खिलाफ अंबेडकर चौराहे पर नारेबाजी करते हुए कैंडल मार्च निकाला गया l 



कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ लालजी त्रिपाठी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या करना अत्यन्त निन्दनीय है महिला पहलवानों की आवाज़ को दबाया जा रहा है l भाजपा की सरकार में अपनी आवाज को उठाना भी गुनाह हो गया है l



यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नीरज त्रिपाठी ने कहा कि मोदी सरकार के सह पर दिल्ली पुलिस द्वारा देश के लिए मेडल लाने वाली बहादुर बेटियों के ऊपर लाठी चार्ज फिर गिरफ्तार कर अलग अलग थानों में रखकर उन्ही के खिलाफ एफआईआर दर्ज करना लोकतन्त्र की हत्या है और अब जंतर मंतर से टेंट हटाकर धरने की इजाजत भी नहीं दिया जा रहा है l 



नगर अध्यक्ष इरफान अली ने कहा कि भाजपा सरकार की तानाशाही के चलते रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष, सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं जा रही है जो कि निन्दनीय है l महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज कश्यप ने कहा कि महिला पहलवानों के समर्थन में हम मांग करते है कि जल्द से जल्द WFI के अध्यक्ष एवम सांसद बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए उसके बाद जांच हो उनको तत्काल सभी पदों से हटाया जाए।



 अन्यथा हम सभी कांग्रेसजन पूरे देश में सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे l कैंडिल मार्च में मुख्य रूप पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंग प्रकाश मिश्रा, पी सी सी सदस्य रोहित कुमार शुक्ला, पीसीसी सदस्य डॉ प्रशांत देव शुक्ला, कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रभारी वेदांत तिवारी, मो.जावेद,प्रेम शंकर द्विवेदी, विजय शंकर त्रिपाठी, मो युनुस, अभय प्रताप सिंह, सलीम उल्ला, बबलू, डॉ.अजय सिंह, ब्लाक अध्यक्ष मनीष सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष सड़वा मोनू मिश्रा, विकास शुक्ला, शहजाद, अजय मौर्य, सलमान खान, मो.हुजैफ,गल्ली तिवारी, मकरंद शुक्ला, दानिश माबूद, मो वसीम, प्रमोद मिश्रा,राम रतन तिवारी, अभय किशोर त्रिपाठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राम शिरोमणि वर्मा, अश्वनी उपाध्याय, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष उत्सव भूषण पाल, राम धन यादव, जमुना प्रसाद पांडेय, राजन पांडेय, अजित सिंह, बबलू पांडेय, विनय सिंह, संजय पांडेय, विश्वास सिंह आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे