Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मोहब्बत हुई बेनकाब, प्रेमिका से मिलने के लिए प्रेमी ने पहना बुर्का, लोगों ने बेनकाब कर पीटा


                              वीडियो


डेस्क: इश्क वालो को सात समुंदर पार जाते हुए सुना होगा, देखा होगा,समाज के डर से प्रेमिका अपने आशिक से छुप छुप कर मिलने के लिए जहां बेचैन रहती है। वही आशिक भी अपने माशूका से मिलने के लिए कोई कोर कसर नही छोड़ते है।




ऐसा ही एक वाकया सामने आया है जहां माशूका के बुलाने पर मिलने जा रहे मजनू को लोगों ने पकड़ कर बेनकाब कर दिया। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया। क्राइम जंक्शन ने इंटरनेट के विभिन्न साइड पर उक्त वीडियो को सर्च किया जिसमे जो तथ्य सामने आया उसे जानकर हैरानी होगी।





प्रेमी की योजनाएं कैसे हुई बेनकाब

कहा जाता है कि इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपते है, लेकिन यहां तो इश्क हिलोरे ही मारती रह गई। इश्क के परवान चढ़ने से पहले ही एक महिला की आशिक को नजर लग गई। महिला ने आशिक का भंडाफोड़ कर दिया।




हुआ कुछ यूं था कि प्रेमिका और प्रेमी को मिलने का जुनून सवार हुआ,सामाजिक लोकलाज का भी भय था,प्रेमिका के बुलाने पर प्रेमी मेकअप आदि करके बुर्का पहन लिया और चोरी चोरी मिलने निकल पड़ा। लेकिन उसकी चाल को देखकर एक महिला असमंजस में आ गई जिससे उसकी नजर बुर्के वाले के पैर पर गई। जहां मर्दाना जूते देख महिला को शंका हो गया।




प्रेमी को जमकर पीटा

महिला ने बुर्के वाले के जूते की बात लोगों को बता दी, जिससे लोग भी ताज्जुब करने लगे, और बुर्के वाले का नकाब खोलवा कर बेनकाब कर दिया जिससे लोग उसे बच्चा चोर समझ कर पीट दिए।




कहां का है पूरा मामला

कानपुर नगर क्षेत्र के एक युवती से एक गांव निवासी अंसार पुत्र समशुद्दीन का से प्रेम संबंध है। यही युवक की रिश्तेदारी भी है। रविवार को प्रेमिका के घर में उसके माता-पिता नहीं थे जिस पर उसने अंसार को फोन पर यह जानकारी दी और उसे मिलने बुलाया। घनी बस्ती में घर होने के कारण अंसार ने बुर्का पहना, और प्रेमिका के घर की ओर चल पड़ा।


 


वीडियो में क्या है?

आठ सेकेंड के वायरल वीडियो में काले रंग का बुर्का पहने युवक को लोगों की भीड़ घेर लेती है। जिसमे से सफेद रंग का शर्ट पहने युवक बुर्के वाले के सिर पर हाथ रखते हुए नकाब उठता है।तब तक भीड़ से आवाज आती है खोल यहका, उसके बाद बुर्के वाले का नकाब हटा दिया जाता है, लोगों के दबाव में बुर्का पहना युवक खुद को बेनकाब खुद कर देता है। मामला इश्क का था, बुर्के वाला युवक स्पष्ट कर पाता उससे पहले लोगों ने बच्चा चोर समझ कर झापड़ रसीद कर दिया।







एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे