Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा में तबाही लेकर आया आंधी पानी, बाइक सवार की मौत से मचा हड़कंप, छत गिरने से युवक दबा गंभीर, पुलिस कर्मियों को भी पड़े जान के लाले


                     देखिए तबाही का मंजर


पं बागीस तिवारी

गोण्डा: तबाही का मंजर लेकर आई आंधी पानी के साथ ओले गिरे। अधिकांश जगहों पर पेड़ गिरने से जहां यातायात बाधित हो गया है।



वही एक व्यक्ति की मौत हो गई है। छत ढहने से दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रशासन के अधिकारी राहत बचाव कार्य के लिए मैदान में निकल पड़े हैं।




 तेज आंधी तूफान बारिश और ओले गिरने से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया। जिलाधिकारी आवास के सामने पेड़ गिरने से एक बाइक सवार की मौत हो गई।



जबकि कार छतिग्रस्त हो गई। वहीं शहर के बड़गांव के पास छत ढहने से एक व्यक्ति मलबे के नीचे दब कर गंभीर रूप से घायल हो गया। नगर कोतवाली में लगा टावर गिरने से अफरा तफरी का माहौल रहा।




 शनिवार दोपहर बाद तेज आंधी तूफान और ओले गिरने से जनजीवन काफी हद तक प्रभावित हुआ है। कई  मुख्य मार्ग सड़क पर पेड़ गिरने के कारण यातायात घंटों बाधित रहा।



खंभा और तार टूटने के कारण जिले भर के सैकड़ों गांव अंधेरे में डूब गए। खोडरे थाना के लक्ष्मी नगर ग्रंट निवासी एक 50 वर्षीय व्यक्ति किसी काम से गोंडा आए थे।



वापस अपने घर बाइक से जा रहे थे। डीएम बंगला के सामने पेड़ गिरने से उन की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ का मलबा हटाने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



वहीं दूसरी घटना बडगांव क्षेत्र में हुई जहां पर छत ढहने से एक व्यक्ति मलबे के नीचे दब गया। आनन-फानन में उसे मलबा हटाकर बाहर निकाला गया। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



डायल 112 की गाड़ी पर गिरा पेड़ बाल बाल बचे तीन पुलिसकर्मी

आंधी पानी आफत बनकर आई। शहर से लेकर गांव तक दिखा तबाही का मंजर दिखा है। कहीं छप्पर के मकान धराशाई हो गए तो कहीं टीन शेड भी उड़ गए हैं।



पूरे जिले की विद्युत व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है। हल्की सी बरसात में शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया है।



 जिससे नगर पालिका परिषद की पोल खुल गई है। डायल 112 की गाड़ी पर पेड़ गिरने से तीन पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए हैं। गाड़ी को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।




अपर पुलिस अधीक्षक बोले- राहत बचाव कार्य जारी

अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि गोंडा में आंधी तूफान आने से बहुत जगह पेड़ टावर गिर गए हैं। अभी तक जो सूचना मिली है। कोतवाली नगर क्षेत्र में खोडारे थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति किसी काम को लेकर गोंडा आए थे। पेड़ गिरने से उनकी मौत हो गई है।




वही छत ढह जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। आपदा प्रबंधन विभाग की टीम पुलिस के जवान जानकारी जुटा रहे हैं । जहां पर पेड़ गिर गए मार्ग बाधित है। वहां पर पेड़ हटाने का काम किया जा रहा है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे