Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पलिया कलां:अवैध तमंचे व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार



आनंद गुप्ता 

पलिया कलां खीरी: कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही खबरों का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गोला निवासी दिलीप सिंह पुत्र खड़क सिंह को अवैध तमंचे के साथ व एक जिंदा कारतूस के साथ बरामद कर गिरफ्तार किया। 



सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो जिसमे एक व्यक्ति तमंचे के साथ हर्ष फायरिंग करता हुआ नजर आ रहा है। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने की जांच उ0नि0 अमरपाल सिंह द्वारा की गयी तो उक्त वीडियो में थाना क्षेत्र के दिलीप सिंह पुत्र खड़क सिंह निवासी ग्राम निषाद नगर घोला थाना सम्पूर्णानगर खीरी द्वारा हवा में फायरिंग की गयी है। 



उपनिरीक्षक अमरपाल सिंह और आरक्षी सुगम कुमार ने अभियुक्त की निशानदेही पर दिनांक 27/05/2023 समय 21.10 बजे अभियुक्त के घर से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर को बरामद कर अभि0 को गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 122/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 



Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे