Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मनकापुर के होनहार ने फिर लहराया परचम


              इसे भी देखें :फाइल वीडियो 


 पं श्याम त्रिपाठी /बनारसी मौर्या 

गोण्डा: यूपीपीसीएस 2022 का परिणाम आते ही मनकापुर में एक बार फिर खुशी की लहर दौड़ गई। UPPCS 2021 वाणिज्य कर सहायक अधिकारी के पद पर चयनित संदीप तिवारी ने इस बार UP PCS 2022 में दसवां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।


बता दें कि विकासखंड मनकापुर के हरनाटायर गांव निवासी नलकूप चालक शिवकुमार तिवारी के छःसन्तानों में से सबसे बड़ा बेटा संदीप तिवारी ने पीसीएस 2021 में सफल होकर वाणिज्य कर विभाग सहायक आयुक्त पद पर चयनित हुए थे। जिससे उनका वाणिज्य कर विभाग में सहायक आयुक्त के पद पर चयन हुआ था। लेकिन आज प्रयागराज- UP PCS 2022 के परीक्षा का घोषित घोषित होने के उपरांत संदीप ने दसवां स्थान हासिल किया।उनके सफलता की जानकारी होने पर क्षेत्र के लोग उनके घर पहुँच कर मातापिता व परिजनों को बधाई दे रहे है।



मध्यम परिवार में जन्मे नलकूप चालक के  बेटे  संदीप तिवारी ने अपनी मेहनत और लगन से ये साबित कर दिया प्रतिभा किसी की मोहताज नही है बस हौसला होना चाहिए सफलता पाने का।



संदीप की प्रारम्भिक शिक्षा सरस्वती ज्ञानमन्दिर झिलाही से कक्षा आठ तक उसके बाद मनकापुर एपी इंटर कॉलेज से वर्ष 2006 में हाइस्कूल परीक्षा में पूरे तहसील में सर्वाधिक अंक से पास होकर अपने काबिलियत का लोहा मनवा लिया था।इंटर मीडिएट विज्ञान वर्ग से करने के बाद कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर दिल्ली में सिविल सर्विस की तैयारी में जुट गए जिस में आईएएस मेंस दो बार दिया गया जिसमें कुछ नबरों से ये पीछे रह गए।इन्होंने हिम्मत न हारते हुए तैयारी जारी रखी 2022 पीसीएस परीक्षा में दसवां स्थान बनाया।देश सेवा व समाज सेवा इनका उद्देश्य है।


इन्होंने अपने सफलता का श्रेय अपने बाबा स्वर्गीय सियाराम तिवारी,पिता शिवकुमार तिवारी माता जाया देवी व गुरुजनों को दिया।इनकी इस सफलता की सूचना होने पर क्षेत्र में खुसी की लहर दौड़ गयी व बधाई देने वालो का घर पर तांता लगने लगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे