Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बलरामपुर:शेक्सपियर की जयंती पर सप्ताह भर चलेगा कार्यक्रम



अखिलेश्वर तिवारी 

जनपद बलरामपुर में 24 अप्रैल को नगर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में इंग्लिश लैंग्वेज के महान नाटककार, साहित्यकार, कवि, कई कालजयी कृतियों के निर्माता एवं दार्शनिक शेक्सपियर के जन्मदिवस पर पूरे सप्ताह चलने वाले कार्यक्रम बिब्लोफिले इंग्लिश वीक का शुभारंभ विशेष प्रार्थना मे विद्यालय प्राचार्य आसिम रूमी द्वारा किया गया। 


प्रार्थना सभा का मुख्य विषय था मध्यकाल में इंग्लिश साहित्य के उत्थान में शेक्सपियर का योगदान । इस विषय पर प्रकाश डालते हुए प्राचार्य आसीन रूमी ने उनके द्वारा रचित नाटको, वन एक्ट प्ले और न भूल सकने वाली रचनाओं और कृतियों पर प्रकाश डाला । साथ ही पूरे सप्ताह चलने वाली विभिन्न इंग्लिश गतिविधियों की जानकारी भी दी। 


विद्यालय की बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य श्री रूमी ने बताया कि बच्चों को साहित्य के संपर्क में रहना होगा जो व्यक्तित्व विकास में एक आवश्यक घटक है। हमारे बच्चों को मोबाइल, सोशल मीडिया एवं इंटरनेट की आभासी दुनिया से किताबों की ओर, साहित्य की ओर, रचनाओं की ओर लौटना ही होगा। 


इंग्लिश साहित्यकार शेक्सपियर के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं को बच्चों के साथ प्राचार्य द्वारा साझा किया गया । इंग्लिश साहित्य में सूर्य की भांति प्रकाशित होने वाले महान साहित्यकार शेक्सपियर द्वारा इंग्लिश साहित्य को दिए गए योगदानो को देखते हुए उनके सम्मान में विद्यालय प्राचार्य आसिम रूमी ने बिब्लोफिले इंग्लिश वीक मनाने की उद्घोषणा भी विशेष प्रार्थना सभा में की। 


प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं चरित्र निर्माण हेतु साहित्य एक विशेष किरदार निभाता है। वर्तमान समय की आवश्यकता को देखते हुए इंग्लिश एवं इंग्लिश साहित्य को नकारा नहीं जा सकता। बच्चों के समग्र विकास हेतु यह नितांत आवश्यक है कि बच्चे पुस्तकीय ज्ञान के अतिरिक्त साहित्यकारों के अनुभवों व विचारों के माध्यम से अपने जीवन को सकारात्मक तत्वों से प्रकाशित करते हुए एक नई दिशा प्रदान करें।


 उन्होंने प्रार्थना सभा में शेक्सपियर की किताबों में वर्णित प्रसिद्ध डायलॉग से छात्रों को रूबरू भी करवाया। इसी क्रम में विद्यालयी प्रार्थना सभा के बाद समय अनुसार विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं को क्रमागत रुप से पुस्तकालय में एकत्रित किया गया जिसमें विद्यालय प्राचार्य ने कक्षावार विद्यार्थियों को शेक्सपियर की विभिन्न रचनाओ जैसे टाइटस एंड्रोनिकस (1594), रोमियो वाई जुलिएटा (1595), जूलियस सीजर (1599), ट्रिलियस और क्रेसिडा (1602), ओथेलो (1603-1604), द लीयर किंग (1605-1606), मैकबेथ (1606) इत्यादि की विशेषताओं एवं उनके महत्वपूर्ण पहलुओं से भी अवगत करवाया । 


उन्होंने छात्र-छात्राओं से इस इंग्लिश वीक की विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया ।बिब्लोफिले इंग्लिश वीक के अंतर्गत अलग-अलग तिथियों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्र छात्राएं अपनी साहित्यिक  क्षमताओं का विकास करेंगे । 


 कार्यक्रम के अनुसार 25 अप्रैल को इंडियन शॉर्ट स्टोरी रायटर्स एंड दियर क्रिएशन', 26 अप्रैल को फॉर्नर शॉर्ट स्टोरी रायटर्स एंड दियर क्रिएशन', 27 अप्रैल को पोएर्टी,थॉट्स एंड कोट्स, 28 अप्रैल को शेक्सपियर प्ले - कैरेक्टर्स एंड डायलॉग तथा 29 अप्रैल को मेमोरेबल इंग्लिश स्पीचेस बाय फेमस पीपल विषय पर कार्यक्रम आयोजित होगा । 


कार्ययोजना के उद्देश्यपूर्ण सफल आयोजन में तिथिवार विद्यालय के इंग्लिश अध्यापक  साजिया सरफराज़, रिजवाना सिद्दीकी, राजीव रतन, सीमा बौद्ध, एवं सुमित शर्मा बच्चों का सहयोग व मार्गदर्शन करते हुए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन  आगामी दिनों में करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे