Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या के स्थानीय निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी बड़ी मजबूती के साथ लड़ेगी: पारसनाथ यादव



वासुदेव यादव 

अयोध्या। मोहबरा बाजार निकट सपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव का आज स्वागत सम्मान किया गया। इसका संयोजन सपा नेता मिथिलेश यादव सोनू ने किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के नए जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गो धर्मो की पार्टी है, जो युवाओं बुजुर्गों किसानों के उत्थान की बात करती है। उन्होंने कहा कि अयोध्या स्थानीय निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी सबसे मजबूती से लड़ेगी और सपा के सबसे ज्यादा पार्षद जीतेंगे और सपा का मेयर भी होगा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अभी से कमर कस लें और बूथों पर मजबूती के साथ डटे रहना। सपा के पूर्व मंत्री पवन पांडे ने कहा कि सपा की सरकार आने पर अयोध्या को टैक्स मुक्त कर दिया जाएगा। साथ ही कहा है कि यदि सपा का मेयर बनता है तो अयोध्या में आम जनमानस को सर्वाधिक सुविधाएं मिलेंगी और सभी वर्गो धर्मों का कल्याण विकास होगा। उन्होंने युवाओं से अपील किया कि समाजवादी पार्टी को और मजबूत करें। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम यादव ने किया। कार्यक्रम के संयोजक और सरदार पटेल वार्ड के प्रबल पार्षद प्रत्याशी मिथिलेश यादव सोनू ने कहा कि इस वार्ड से समाजवादी पार्टी का पार्षद ही जीतेगा। यहाँ की जनता सपा के साथ है।  अभी से ही इस वार्ड में प्रचार अभियान चल रहा है। कार्यक्रम में आए सभी सपा के वरिष्ठ नेताओं का माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता बलराम मोरिया श्याम कृष्ण श्रीवास्तव श्रीचंद यादव रामबख्श यादव सुनील कुमार रमेश यादव मंजीत यादव अवधेश संजय कृष्ण गोपाल यादव रमाकांत यादव सरोज यादव आदिल अजय यादव अविनाश चंद्र तिवारी सुरेश माझी दीपू पांडे अखिलेश पांडे पूर्व सपा जिला अध्यक्ष जय शंकर पांडे बब्बन भाई रवि यादव दान बहादुर सिंह ललित यादव कुमार पांडेय सुशील कुमार पांडे सहित अन्य सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता और नेता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे