Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पथसंचलन में rss स्वयंसेवक गणवेश में रहे मौजूद



पंश्याम त्रिपाठी/ आशू तिवारी 

नवाबगंज (गोंडा)।नगर के गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान में रविवार दोपहर को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन किया गया, संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रार्थना किया। तथा उसके बाद गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान से होते हुए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ पूरे नगर में भ्रमण किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संघ के राजेश सिंह ने बताया कि साल 1925 में आरएसएस की स्थापना की गई थी जिसे स्थापना दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आरएसएस द्वारा अपनी गणवेश बदलने के बाद पहली बार नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ता पूर्ण रूप से नई गणवेश में नजर आए तथा शस्त्रों सहित बैंड बाजे के साथ पूरे नगर में भ्रमण करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अनुशासन,समाजिक,परिवर्तन और राष्ट्र निर्माण को लेकर संदेश दिया गया।पथ संचलन यात्रा में नंदिनी नगर जिले के लगभग सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे।पथ संचलन मे शामिल सभी स्वयंसेवक संघ नये गणवेश में तथा पथ संचलन के दौरान मार्च धुन के एक टोली द्वारा बजाई जा रही थी। नगर में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यात्रा का स्वागत किया गया। पथ संचलन के यात्रा में मौके पर मौजूद पदाधिकारियों में प्रान्त प्रमुख गंगा सिंह, जिला कार्यवाहक रवीन्द्र कुमार, जिला प्रचारक कौशल सिंह, विकल्प ऋतिक आदि सहित तमाम स्वयंसेवक कदम ताल करते दिखे । गंगा सिंह ने स्वयं सेवकों से कहा कि देश विरोधी ताकतों को अपनी शक्ति से अवगत करवाने हेतू ऐसे आयोजन बेहद जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य देश की जनता में देशभक्ति की अलख जगाना है।पदाधिकारियो और हजारों स्वयंसेवको के समूह में वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री, तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांडेय,गौरा विधायक प्रभात वर्मा,अनुज शुक्ला नगरपालिका अध्यक्ष डॉ सत्येंद्र सिंह, कमलेश पाण्डेय,सूर्यलाल दुबे राजेश सिंह, हर्ष वर्धन पाण्डेय, मनकापुर विधायक प्रतिनिधि वेद प्रकाश दूबे पूर्व प्रधान परसापुर थनवा परविंद वर्मा, कीर्ती वर्धन पांडेय,ऋतिक तिवारी अभिषेक पाण्डेय राहुल तिवारी सहित हजारों लोग शामिल रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे