Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पत्रकारों की सुरक्षा तथा उत्पीड़न पर पारित हुए अहम प्रस्ताव



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। पत्रकारो के प्रशासनिक उत्पीडन तथा सुरक्षा समेत विभिन्न मांगो पर सरकार की उदासीनता को लेकर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने कडा आक्रोश जताया है। रविवार को यहां महासंघ की तहसील इकाई की बैठक मे पत्रकारो की सुरक्षा को लेकर सरकार से शासनादेश निर्गत करने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।


 वहीं बैठक मे एक स्वर से पत्रकारो से प्रयागराज के करछना थाना क्षेत्र में महासंघ के संरक्षक भगवान प्रसाद उपाध्याय के पौत्र उत्कर्ष उपाध्याय की हत्या के मामले मे पुलिसिया लापरवाही पर भी आक्रोश जताया गया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने बीटेक छात्र उत्कर्ष की हत्या के मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री से खुलासे के लिए एसआईटी के गठन की मांग उठाई। 


बैठक मे सर्वसम्मत से तहसील इकाई कार्यकारिणी के मौजूदा कार्यकाल का अनुमोदन भी किया गया। बैठक की अध्यक्षता तहसील इकाई अध्यक्ष विनोद सिंह व संचालन महामंत्री साकेत मिश्र ने किया। 


बैठक को जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, डॉ. आशीष सिंह, सुरेन्द्र तिवारी सागर, विकास मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, सुरेश मिश्र मदन, अखिलेश मिश्र ने संबोधित करते हुए पत्रकारिता के मिशन को धार देने का आहवान किया। वहीं साहित्यकार संजय शुक्ल व संजय पाण्डेय पुष्पेन्द्र तथा अनूप त्रिपाठी की कविताओं की प्रस्तुतियों ने राष्ट्रीयता की धार दिखी। इस मौके पर मनोज सिंह, राजेन्द्र मिश्र, अशोकधर दुबे, शिवकरन चतुर्वेदी, राकेश त्रिपाठी, शत्रुघ्न पाण्डेय, मुकेश तिवारी, प्रशांत सिंह, राजीव तिवारी, संजीव तिवारी, सुशील सिंह, रामू मिश्र, प्रेम मिश्र, शास्त्री सौरभ त्रिपाठी, सुमित त्रिपाठी, राजेश पाण्डेय, अनिल महेश आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे