Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:भाजपा महिला मोर्चा के आयोजकत्व में सभी मंडलों में सह भोज कार्यक्रम का हुआ आयोजन



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के आयोजकत्व में जिला अध्यक्ष रुचि केसरवानी के नेतृत्व में सोमवार को जनपद के सभी मंडलों में सह भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी मंडलों के महिला मोर्चा के मण्डल अध्यक्षों द्वारा सह भोज का आयोजन कुशलता पूर्वक किया गया। आयोजित उक्त कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

 आयोजित कार्यक्रम के तहत जेठवारा मंडल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की  प्रदेश महामंत्री और जिला प्रवासी श्रीमती उषा मौर्या, रानीगंज मंडल में मुख्य अतिथि सह प्रवासी श्रीमती माधवी सिंह और पृथ्वीगंज मंडल में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष श्रीमती रुचि केसरवानी शामिल हुई। इसी क्रम में अन्य सभी मंडल प्रभारियों ने अपने-अपने मंडल में कार्यक्रम संपन्न कराया। रानीगंज मंडल में जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी व  राजेश सिंह एवं पूर्व विधायक धीरज ओझा की भी उपस्थित रही। आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपास्थित महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी के विचारों व केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए उसे जन-जन तक पहुंचाने की बात की गई। आयोजित सामाजिक समरसता के तहत खिचड़ी सह भोज का किया गया। इस मौके पर सभी लोगों को खिचड़ी भोज करा कर एक सामाजिक समरसता का संदेश दिया।इस मौके पर प्रमुख रूप से रूपा गौतम, रूपा गौतम, निर्मला विश्वकर्मा, वंदना त्रिपाठी, सुधा पांडेय, मिथिलेश तिवारी, डॉली सिंह, मीना, सुशीला सरोज, अनीता सरोज सहित आदि बहने उपस्थित रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे