Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लालगंज:स्मृति सभा में याद किये गये डा.वीरेन्द्र मिश्र, दी गई पुष्पांजलि



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। नगर के बहुगुणा पीजी कालेज में रविवार को प्रबन्ध समिति के दिवंगत अध्यक्ष डा. वीरेन्द्र मिश्र की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।


 शोकसभा में जिले के ग्रामीण इण्टर कालेजेज के अध्यक्ष पं. श्यामकिशोर शुक्ल ने स्व. मिश्र के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए प्रतापगढ़ के शैक्षिक परिवेश को मजबूत बनाने मे उनके योगदान को प्रेरणास्पद कहा। पूर्व प्राचार्य डा. लालजी त्रिपाठी ने कहा कि डा. वीरेन्द्र ने ग्रामीण क्षेत्र में उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा से मेधावियों को ज्ञानार्जन के लिए सार्थक प्रयास किये। 


संस्कृत विद्वान आचार्य पं. पारसनाथ तिवारी व आचार्य डा. शिवमूर्ति शास्त्री एवं आचार्य ज्ञानेन्द्रनाथ त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चारण से दिवंगत आत्मा की शंाति की प्रार्थना की। सभा की अध्यक्षता पूर्व प्राचार्य दयाशंकर पाण्डेय व संयोजन पूर्व प्रधानाचार्य डा. पूर्णिमा मिश्रा एवं इं. जितेन्द्र तिवारी तथा डा. सिद्धार्थ ने किया।


 संचालन महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डा. डीपी ओझा एवं आभार प्रदर्शन डा. पूजा एवं डा. वर्तिका ने किया। सांसद प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, रूरल बार के अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल, ब्लाक प्रमुख अमित सिंह, डा. सौरभ मिश्र, डा. आरएस त्रिपाठी, शिवाकांत मिश्र, डा. पुरूषो श्याम किशोर शुक्ल, इं. सुनील पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग पाठक, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश ने भी डा. वीरेन्द्र के सामाजिक क्षेत्र में बहुमूल्य योगदानों पर प्रकाश डाला। 


इस मौके पर डा. राजकुमार पाण्डेय, प्रो. आरपी शुक्ल, विशालमूर्ति मिश्र, भाजपा नेता श्यामकिशोर शुक्ल, ओमप्रकाश पाण्डेय गुडडू, झुन्ना तिवारी, शिक्षक नेता प्रभाकर दुबे, केडी मिश्र, डा. शिवशरण मिश्र, डा. राजेन्द्र मिश्र, सुनील शुक्ल, वैद्यनाथ तिवारी, देवानंद मिश्र, आरडी यादव, डा. रमाशंकर शुक्ल, कमलेश त्रिपाठी, सुरेश मिश्र मदन, पवन शुक्ला, हरिमोहन जायसवाल, दारा सिंह, हरिदत्त तिवारी, शिवाकांत द्विवेदी, गिरिजाशंकर दुबे, विजय मिश्र बाबी, चंद्रप्रकाश तिवारी मुन्ना, पत्रकार महासंघ के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, प्रधानाचार्य रंजन त्रिपाठी, प्रधानाचार्य अखिलेश पाण्डेय, प्रधानाचार्या शोभा श्रीवास्तव, पूर्व प्रधानाचार्या गीता त्रिपाठी, डा. सुशीला मिश्रा, मानसमराल पं. रामफेर पाण्डेय, कैप्टन शिवकुमार शर्मा, गबलू जायसवाल आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे