Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मध्य प्रदेश में भीषण ट्रेन हादसा, दो की मौत, पांच गम्भीर



पं बागीस तिवारी

(मध्य प्रदेश) शहडोल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर दो मालगाड़ी आपस में टकरा गयी।जिससे बिलासपुर-कटनी रेल खंड पर यातायात प्रभावित रहा। बताया जा रहा है कि हादसे में 2 लोगों की मौत होने की सूचना है। वही मॉल गाड़ी में ड्यूटी कर रहे 5 लोग घायल हो गए।


कहां हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। हादसा छत्तीसगढ़ की सीमा से शहडोल जिले के सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई। हादसे में मालगाड़ी के तीन डिब्बे पलट गए। इसमें लोगो पायलट की मौत हो गई। वहीं, हादसे में 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं।बचाव कार्य अभी भी जारी है।



सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर हुए इस हादसे में एक मालगाड़ी के 3 डिब्बे पलट गए. हादसे में मालगाड़ी के चालक की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। इस दौरान 5 अन्य लोगघायल हो गए। आशंका जताई जा रही है कि इसमें अब भी कई लोग दबे हो सकते हैं। इन्हें बचाने का काम पूरा किया जा रहा है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।


रेल यातायात ठप हो गया है,इस हादसे की वजह से बिलासपुर और कटनी के बीच रेल सेवाएं ठप हो गईं. स्थानीय प्रशासन की पूरी टीम मौके पर पहुंच गई है। इस मौके पर रेलवे के आला अधिकारी भी रवाना हुए। घटना के बाद से शहडोल स्टेशन पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया है. दोनों तरफ से आने वाले वाहनों को रोक दिया गया। शहडोल और अनूपपुर स्टेशनों पर दबाव बढ़ा। घटना सुबह करीब सात बजे हुई। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।


अब इसकी जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल ट्रैफिक रोक दिया गया है। कटनी और बिलासपुर से आने वाली ट्रेनें और मालगाड़ियां विभिन्न स्टेशनों पर रुकी हुई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे