Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बलरामपुर:विद्यालय में भगवान परशुराम जयंती का आयोजन



अखिलेश्वर तिवारी 

जनपद बलरामपुर में 22 अप्रैल को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में ‘‘भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव‘‘ मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यापर्ण एवं पुष्प अर्पण करके द्धीप प्रज्जवलित किया तत्पश्चात् विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं ने भी भगवान परशुराम जी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 


भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने बताया कि भगवान परशुराम त्रेता युग (रामायण काल) मे एक ब्राहमण ऋषि के यहाँ जन्मे थे। जो विष्णु के छठां अवतार है। 


पौरोणिक वृतान्तों के अनुसार उनका जन्म महर्षि भृगु के पुत्र महर्षि जमदग्नि द्वारा सम्पन्न पुत्रेष्टि यज्ञ से प्रसन्न देवराज इन्द्र के वरदान स्वरूप पत्नी रेणुका के गर्भ से वैशाख शुक्ल तृतीया को मध्यप्रदेश के इन्दौर जिला में ग्राम मानपुर के जानापाव पर्वत पर हुआ। वे भगवान विष्णु के आवेशावतार है। 


महाभारत और विष्णुपुराण के अनुसार परशुराम का मूल नाम राम था किन्तु जब भगवान शिव ने उन्हें अपना परशु नामक अस्त्र प्रदान किया तभी से उनका नाम परशुराम हो गया। भगवान परशुराम शस्त्र विद्या के महान गुरू थे। उन्होनें भीष्म, द्रोण व कर्ण को शस्त्रविद्या प्रदान की थी। 


कर्ण को यह ज्ञात नही था कि वह जन्म से क्षत्रिय है। वह सदैव ही स्वयं को शुद्र समझते रहे लेकिन उनका सामार्थ्य छुपा न रह सका। उन्होनें भगवान परशुराम को यह बात नही बताई की वह शुद्र वर्ण के है। और भगवान परशुराम से शिक्षा प्राप्त कर ली। किन्तु जब परशुराम को इसका ज्ञान हुआ तो उन्होनें कर्ण को यह श्राप दिया कि उनका सिखाया हुआ सारा ज्ञान उनके किसी काम नहीं आएगा। 


इसलिए जब कुरूक्षेत्र के युद्ध में कर्ण और अर्जुन आमने सामने होते है तब वह अर्जुन द्वारा मार दिये जाते है, क्योंकि उस समय कर्ण को ब्रहास्त्र चलाने का ज्ञान ध्यान में ही नहीं रहा।


‘‘भगवान परशुराम जयंती‘‘ के अवसर पर ऑनलाइन विद्यालय के छात्र-छात्राओं में आराध्या श्रीवास्तव, अनुष्का दूबे, रत्नप्रिया एवं आदित्य सूर्यवंशी ने भगवान परशुराम जी का बहुत ही मनमोहक चित्र बनाकर विद्यालय में भेजा। इसी क्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक/अध्यापिकाओं ने भगवान परशुराम की पूजा आराधना की तथा अपना-अपना विचार प्रस्तुत किया। 


अंत में ‘‘भगवान परशुराम जयंती‘‘ अवसर पर विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने ऑनलाइन छात्र-छात्राओं द्वारा भगवान परशुराम जी का भेजे गये पोस्टर की सराहना की साथ ही भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर सभी छात्र-छात्राओं एवं अध्यापक/अध्यापिकाओं को शुभकामनाएं दी। 


इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य शिखा पाण्डेय, संतोष श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा एक्टीविटी ंइंचार्ज राघवेन्द्र त्रिपाठी एवं समस्त अध्यापकगण उपस्थित होकर ‘‘भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव‘‘ मनाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे