Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा: वर्दी पहने जवान ने दिखाई दिलेरी, कई की जिंदगी बचाते हुए खुद हुआ घायल, पूरी खबर पढ़ कर आप भी करेंगे सैल्यूट



डॉ ओपी भारती 

वजीरगंज गोण्डा: जब भी पुलिस की बात है तो अड़ियल रवैया, बदसलूकी, अत्याचार, रौब गांठने आदि जैसे तमाम आरोप सुनने को मिल जाते है। लेकिन जब जब हमे मदद की जरूरत होती है तो यही पुलिस विभाग दिन - रात, धूप छांव आदि की प्रवाह किए बिना हमारे मदद के लिए उपस्थित रहता है। ऐसा ही वाकया आज वजीरगंज थाना क्षेत्र के गेंड़सर गांव में देखने को मिला है।



क्या था मामला

वजीरगंज थाना क्षेत्र गेंड़सर गांव में सड़क किनारे छप्पर के नीचे सोलह जानवर बधे थे, जिसमे गेंड़सर गांव निवासी देवीदीन यादव की10 भैंसें व उसके भाई की 6 भैंसें थीं ।इस दौरान आरक्षी इंद्र कुमार झा के साथ वजीरगंज से दुर्जनपुर घाट बैंक ड्यूटी जा पर रहे होमगार्ड जवान विपिन सिंह ने दिलेरी दिखाई, अपनी रायफल आरक्षी इंद्र कुमार झा के कब्जे में देते हुए आग लगे छप्पर में घुस गए। आग के छप्पर में घुसकर होमगार्ड जवान ने भैंस की रस्सी काट कर लगभग सभी भैंसो को बचा लिया जबकि एक भैंस की मौत हो गई।


जवान घायल

लगी आग में भैंसो को बचाने के दौरान होमगार्ड जवान विपिन सिंह झुलस गए,जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज लाया गया। जहां उनकी स्थित ठीक बताई जा रही है।


होमगार्ड जवान के काम की सराहना

होमगार्ड जवान की क्षेत्र में लोग भूरि भूरि प्रसंशा कर रहे है , कि पुलिस की वर्दी पहन कर पुलिस से कदमताल करते हुए होमगार्ड हमेशा मोर्चा पर डटे रहते है।


होमगार्ड जवान के कार्य से होमगार्ड एसोसिएशन गदगद

होमगार्ड जवान विपिन सिंह के साहसिक कार्य के लिए होमगार्ड एसोसिएशन जहां गदगद है वही घायल होमगार्ड जवान के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है।


लेखपाल ने छत पूर्ति का किया आकलन

आग लगने से हुए हानि का लेखपाल गौरव गांधी ने आकलन किया है। जिसमे 185000 रुपये के क्षति का अनुमान है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे