Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर हुए भव्य आयोजन, विभूतियों का सम्मान



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। भगवान् परशुराम की जयन्ती पर शनिवार को क्षेत्र में विविध आयोजनों की धूम रही। डभियार के समीप भगतपुर तिराहे पर ब्राम्हण महासभा भारत के तत्वाधान में भगवान परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम की पांच फिट ऊंची प्रतिमा का विधिविधान से पूजन अर्चन हुआ। 


वहीं जन्मोत्सव पर क्षेत्र में भगवान परशुराम शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के संयोजक व ब्राम्हण महासभा भारत के प्रदेश अध्यक्ष पं. शिवशंकर तिवारी सोहगौरा व डॉ. शशिधर तिवारी द्वारा समाजसेविका सीमा मिश्रा, पं. गायत्री प्रसाद उपाध्याय व पं. राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, रूरल बार के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल समेत कई विभूतियों को ब्राम्हण गौरव सम्मान के तहत अंगवस्त्रम तथा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। 


जन्मोत्सव समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम के वैदिक पूजन व अर्चन के मध्य हुआ। प्रख्यात् लोकगायक परशुराम क्रोधी के सांस्कृतिक दल द्वारा भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर मनोहारी आध्यात्मिक गीत व भजन संगीत की प्रस्तुति से लोग मंत्रमुग्ध हो उठे दिखे। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पं. शिवशंकर तिवारी ने अक्षय तृतीया के महात्म्य पर प्रकाश डाला। संचालन आचार्य पं. सूर्यमणि शुक्ल ने किया। इधर लालगंज नगर के हनुमत निकेतन में पं. वज्रघोष ओझा के संयोजन में भगवान परशुराम जयंती भव्यता से मनाई गयी। 


यहां श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। कोतवाली के समीप हरिहरमंदिरम मे भी भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। यहां हुए भण्डारे मे दिन भर श्रद्धालुओं तथा राहगीरों को प्रसाद ग्रहण करते देखा गया। 


क्षेत्र के रानीगंज कैथौला क्षेत्र के लकुरी गांव में भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन हुआ। यहां से निकली भगवान परशुराम शोभा यात्रा रानीगंज कैथौला पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं को शोभा यात्रा पर पुष्पवर्षा करने मे मगन देखा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे