Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

युवक के एक तरफा प्यार का कहर, महिला ने उठाया खौफनाक कदम, हालत नाजुक



बीपी त्रिपाठी 

गोण्डा:एकतरफा प्यार से परेशान महिला ने मौत को गले लगाने के लिए जहर खा लिया। नाजुक हालत में परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

मामला कुछ यूं है कि एक युवक ने शादीशुदा महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया। फिर व्हाट्सएप कॉलिंग से बात करने लगा। महिला का कुछ अश्लील वीडियो और फोटो भी बना लिया। फिर शादी करने का दबाव बनाने लगा। शादी से इनकार करने पर उसके पति को पूरी बात बता दिया। जिससे हंगामा खड़ा हो गया।

मामला गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की  महिला ने गांव के ही युवक के करतूतों से परेशान होकर जहर खा लिया है। परिजनों ने महिला को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। पीड़ित महिला अभी अपने होश में है। महिला ने बताया कि गांव की ही रफीक नाम का युवक उसे बहुत परेशान करता है। कई बार उसके साथ अश्लील हरकत भी किया। रात में व्हाट्सएप कॉलिंग करके धमकी देता है। और अपने तरीके से बात करने का दबाव बनाता है। महिला का कहना है कि इस दौरान यदि उसने कुछ ऐसी वैसी बात कर दिया तो उसको रिकॉर्ड कर लिया करता था। फिर वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने एक बार इसकी शिकायत धानेपुर पुलिस से किया। तब युवक ने अपनी गलती मान लिया तो पुलिस ने एक बार कह सुनकर महिला से सुला लगवा दिया।

महिला के पति को बताई पूरी बात, दांपत्य जीवन में खड़ा  कर दिया हंगामा

अस्पताल में भर्ती महिला ने बताया कि रफीक उसे रोज वीडियो वायरल करने की धमकी देता है। आज सुबह उसके घर पहुंच कर गाली गलौज किया। उसके पति को तमाम इधर उधर की बातें बताया जिससे उसके दांपत्य जीवन में भी हंगामा खड़ा हो गया है। युवक से परेशान होकर उसने जहर खा लिया है। रफीक के कारण वह जिंदा नहीं रहना चाहती है।

अस्पताल में भर्ती युवती के प्रकरण को जानने के लिए थानाध्यक्ष धानेपुर के सीयूजी नंबर पर संपर्क किया गया फोन न मिलने के कारण पुलिस के पक्ष की जानकारी नहीं हो सकी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे