Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नहीं रहे डा. वीरेन्द्र मिश्र, प्रमोद व मोना ने जताया दुःख



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। नगर के बहुगुणा पीजी कालेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष व पूर्व विधायक स्व. रामअंजोर मिश्र के चिकित्सक पुत्र डा. वीरेन्द्र मिश्र का गुरूवार की देर रात हृदयगति रूकने से निधन हो गया। सत्तर वर्षीय डा. वीरेन्द्र मिश्र लालगंज में कई शिक्षण संस्थाओं के स्वयं भी संस्थापक रहे। निधन की जानकारी होने पर नगर की बाजार मे शोक छा गया। डा. वीरेन्द्र अपने पीछे पत्नी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्या डा. पूर्णिमा मिश्रा समेत दो पुत्रियों को छोड गये हैं। वहीं बडी संख्या मे लोग उनके आवास पहंुचे। शुक्रवार की सुबह डा. वीरेन्द्र की शव यात्रा घर से निकली तो शिक्षकों, व्यापारियों व स्थानीय लोगों का हुजूम डिग्री कालेज गेट तक उन्हें अंतिम विदाई देने मे गमगीन दिखा। राज्यसभा मे विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने डा.वीरेन्द्र को मृदुभाषी एवं शैक्षिक तथा सामाजिक क्षेत्र में दिये गए बहुमूल्य योगदान को अविस्मरणीय ठहराते हुए उनके निधन को दुखद तथा पारिवारिक क्षति कहा है। पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता प्रो. शिवाकांत ओझा ने भी डा. वीरेन्द्र की स्मृति को नमन करते हुए पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किये। सांसद प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुराग पाठक, पूर्व प्राचार्य दयाशंकर पाण्डेय, डा. सौरभ मिश्र, डा. आरएस त्रिपाठी, डा. डीपी ओझा, इं. नरेन्द्र तिवारी, व्यापारी नेता रमाशंकर शुक्ल, ब्लाक प्रमुख अमित सिंह, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, डा. पुरूषोत्तम शुक्ल, उदयशंकर दुबे, बृजेन्द्र पाण्डेय मंटू ने भी डा. वीरेन्द्र मिश्र के निधन को सामाजिक क्षति कहा है। वहीं बाजार मे हुई शोकसभा मंे डा. राजकुमार पाण्डेय, कमलेश तिवारी, डा. शक्तिधरनाथ पाण्डेय, डा. शिवमूर्ति शास्त्री, प्रकाशचंद्र मिश्र, सुनील शुक्ल, विनय शुक्ल, राकेश तिवारी, रामअवध त्रिपाठी, शिवाकांत दुबे, प्रभाकर दुबे, आचार्य रामअवधेश मिश्र, दयाराम वर्मा, प्रो. राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, ओमप्रकाश तिवारी झुन्ना, मुन्ना तिवारी, सुरेश मिश्र मदन, राहुल मिश्र, इं. सुनील पाण्डेय, राकेश तिवारी गुडडू, रामलोचन त्रिपाठी, ज्ञानचंद्र मोदनवाल, वज्रघोष ओझा, शिवाकांत मिश्र, गिरीश मिश्र, ओम नारायण तिवारी आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे