Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अयोध्या में भीषण हादसा,5 की मौत, कई घायल



अयोध्या में लखनऊ गोरखपुर मार्ग पर भीषण हादसा हो गया। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही राहत व बचाव कार्य चालू कर दिया गया।


मिली जानकारी के अनुसार अयोध्या में गोरखपुर लखनऊ मार्ग पर बस के ऊपर ट्रक पलट गया। जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। वही घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी नीतीश कुमार और डीआईजी, एसएससी मुनिराज जी भी मौके पर पहुंच गए रहता और बचाव में तेजी लाने का निर्देश दिया।

 

वही सीएमओ अजय राजा ने बताया कि भीषण दुर्घटना में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। लगभग 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। मौके पर 10 एंबुलेंस मौजूद है।



मुख्यमंत्री ने जताया दुःख

जनपद अयोध्या में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनका समुचित उपचार कराने व राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे