Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाकियू कार्यालय पर मनाई गई बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयंती



जनक राम वर्मा 

अलावल देवरिया गोंडा। पंडरी कृपाल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा रमवापुर श्याम क्षेत्र में स्थित भारतीय किसान यूनियन टिकैत कार्यालय पर बाबा साहब डाक्टर भीम राव अम्बेडकर की 132वीं जयंती मनाया गया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष वंशराज वर्मा ने बताया कि रमवापुर श्याम क्षेत्र में स्थित भारतीय किसान यूनियन कार्यालय पर बाबा साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर का फोटो रखकर फूल माला चढाकर बाबासाहब  को याद किया गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वंशराज वर्मा, जिलासचिव राजदत्त वर्मा, संगठन मंत्री हरिभान यादव, तहसील अध्यक्ष  सदर गुडडू यादव, राम विलास वर्मा ,सुरेश पाठक, बाबा जगराम दास सहित कई लोग शामिल हुए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे