रजनीश / ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज भाजपा विधायक ने दावा किया है कि इस बार करनैलगंज नगर पालिका पर भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष होगा।
उसके लिए सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मतदाताओं के बीच जाकर जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों को बताने के साथ-साथ उसका लाभ भी दिलाने का काम करें।
करनैलगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी टिकट के कई दावेदारों को लेकर उहापोह की स्थिति पर भाजपा विधायक अजय सिंह ने मोर्चा संभालते हुए सिंचाई विभाग डाक बंगले में बैठक करते हुए कहा कि भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने तक सभी को सामंजस्य पूर्ण तरीके से मतदाताओं के बीच रहने एवं भाजपा के पक्ष में वोट मांगने की अपील की है।
निकाय चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों ने चुनाव में अपनी जीत को सुनिश्चित करने के लिए लगातार लोगों से जनसंपर्क, विभिन्न वार्डों में बैठक व जनसभाओं तथा रैलियों की शुरुआत कर दी है।
क्षेत्र में चुनाव की तैयारियों के बीच सबसे बड़ा प्रश्न भाजपा के टिकट को लेकर बना हुआ है। भाजपा की टिकट की दावेदारी को लेकर कई दिग्गज मैदान में उतर चुके हैं।
जिन्होंने टिकट के लिए अपना शक्ति प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है। जिसको देखते हुए क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह सभी कार्यकर्ताओं तथा पदाधिकारियों के साथ टिकट की दावेदारी कर रहे लोगों में आपसी सामंजस्य को बनाए रखने तथा भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बैठक की।
जिसमें उन्होंने चुनाव में जीत को लेकर रणनीति बनाते हुए सभी लोगों को एकजुट होकर भाजपा को जिताने के लिए प्रेरित किया। विधायक ने कहा यह निकाय चुनाव कई मायनों में महत्वपूर्ण है।
ऐसे में पिछले 20 वर्षों से चेयरमैन की कुर्सी पर समाजवादी पार्टी का ही कब्जा रहा है, जिसको समाप्त करने के लिए भाजपा पूरी ताकत झोंक रही है।
जिसको लेकर कई प्रत्याशी टिकट के लिए मैदान में उतर चुके हैं।
जिनमें पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल, भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहित पांडेय, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आशीष सोनी, भाजपा के अशोक सिंह व वरिष्ठ व्यवसाई अमित सिंघानिया, नमामि गंगे के जिला संयोजक संजय यज्ञसैनी टिकट को लेकर दावेदारी कर रहे हैं।
ऐसे में टिकट का चुनाव करना भी भाजपा के लिए काफी अहम होगा। इस मौके पर तमाम भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ