Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:प्रदेश स्तरीय वालीबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग के लिए कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में खिलाड़ियों का होगा ट्रायल



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। प्रदेश स्तरीय वालीबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग के लिए कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में खिलाड़ियों का 31अक्टूबर को ट्रायल होना सुनिश्चित हुआ है। 


9 से 13 नवंबर तक मऊ में चलने वाली प्रदेशीय वालीबाल चैंपियनशिप का चयन /ट्रायल 31 अक्टूबर को कन्हैया लाल इंटर कॉलेज करनैलगंज के मैदान पर होगा। उक्त जानकारी जिला वालीबाल संघ गोंडा के अध्यक्ष रहमान खान ने दी। 


संघ के सचिव कमर अहमद खान ने बताया कि चयन के बिना कोई खिलाड़ी मऊ में होने वाली चैंपियनशिप में प्रतिभाग नहीं ले सकता है। 


कॉलेज के प्रधानाचार्य डीपी मौर्य व एनसीसी मेजर राजाराम ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 31 अक्टूबर को कॉलेज के मैदान में दोपहर 12 बजे से खेल प्रारंभ होगा जिसमें जबर्दस्त प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे