Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नहीं रहे शिक्षामनीषी पं. सूर्यपाल मिश्र, प्रमोद व मोना समेत लालगंज में लोग हुए दुखी



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। नगर पंचायत के अझारा निवासी समाजसेवी एवं जाने माने शिक्षामनीषी सूर्यपाल मिश्र 82 का बुधवार को अचानक निधन हो गया। 


इधर सूर्यपाल मिश्र कुछ दिनों से बीमारी के चलते लखनऊ के मेदांता अस्पताल मे भर्ती थे। लालगंज में माण्टेसरी शिक्षा की नींव रखने वाले सूर्यपाल मिश्र शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए जाने जाते थे। 


स्वर्गीय सूर्यपाल मिश्र के द्वारा स्थापित शिक्षण संस्थान शीतलमऊ माण्टेसरी स्कूल से देश को भारतीय सेना के साथ अन्य प्रशासनिक सेवाओं में कई मेधाओं को सफलता मिल सकी है। 


उनके निधन से शैक्षिक जगत के साथ अंचल में गहरा शोक का माहौल देखा गया। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना तथा राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने गहरी वेदना जताते हुए कहा कि स्वर्गीय मिश्र लालगंज में अंग्रेजी पद्धति की प्रारम्भिक शिक्षा के एक मजबूत स्तम्भ थे। 


प्रमोद तिवारी ने स्वर्गीय मिश्र के पुत्र सज्जन मिश्र से फोनिक संवेदना व्यक्त करते हुए सूर्यपाल मिश्र जी के निधन को एक बड़ी सामाजिक रिक्तता भी करार दिया है। 


वहीं बुधवार की देर रात स्व. मिश्र का उनके अझारा स्थित आवास पर शव पहुंचने पर बड़ी संख्या में शिक्षकों तथा समाजविदों ने पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किये। 


ब्लाक प्रमुख अमित सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, पूर्व प्रमुख सूबेदार देवेन्द्र सिंह, समाजसेवी पं. सुधीर मिश्र, प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष बीएन सिंह, व्यापार मण्डल अध्यक्ष उदयशंकर दुबे, कुंवर रवीन्द्र सिंह, संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, संतोष सिंह, केडी मिश्र, डा. ओमप्रकाश जायसवाल, पूर्व प्राचार्य दयाशंकर पाण्डेय, डा. वीरेन्द्र मिश्र, विशालमूर्ति मिश्र, पं. विश्राम मिश्र, रामलोचन त्रिपाठी, कृष्णानंद त्रिपाठी, मानसमराल पं. रामफेर पाण्डेय, रामअवध त्रिपाठी, झुन्ना तिवारी, सभासद संजय सिंह, विचित्र प्रताप सिंह, विमलेश मिश्र, आचार्य देवानंद मिश्र, सर्वेश मिश्र, राजेन्द्र दुबे, अनूप प्रतापगढ़ी, प्रियम मिश्र, बृजेश द्विवेदी, डा. आरबी सिंह, डा. रमाशंकर शुक्ल, विकास मिश्र आदि ने यहां हुई शोकसभा में स्वर्गीय मिश्र के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। 


स्वर्गीय सूर्यपाल अपने पीछे पुत्र पूर्व बीडीसी लल्लन मिश्र, सज्जन मिश्र, बब्बन मिश्र, लल्लू मिश्र समेत भरा पूरा परिवार छोड गये हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे