Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

चार राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली के बाद अब यूपी में हो रही संघर्ष की तैयारी



वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां! पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन और विजय बन्धु जी आज आम आदमी से लेकर मंत्री, विधायक व मुख्यमंत्री गणों तक के मुँह से अगर आप ये शब्द सुन रहे है तो कोई ताज्जुब की बात नही है!


एक समय था एक व्यक्ति हाथ में लाठी लिए तन को एक सफेद धोती से ढके देश को आज़ाद कराने निकल पड़ा था तब पूरा भारत व अंग्रेज कहते थे कौन है ये गांधी !


 हाँ हम आज के इस गाँधी  से जरूर मिले है जो 2013 से पुरानी पेंशन व निजीकरण के मुद्दे को लेकर एक दीवाने की तरह चल रहे हैं !यह विचार विकास भवन के बगल हुई मीटिंग में अटेवा पेंशन बचाओ मंच के पदाधिकारियों ने ब्यक्त कियाअटेवा मीटिंग की अध्यक्षता मण्डलीय मंत्री डा०विनोद त्रिपाठी एवं संचालन जिला संयोजिका पार्वती विश्वकर्मा ने किया!                                     

 मण्डलीय मंत्री डा०विनोद त्रिपाठी ने कहा कि भारत वर्ष के लाखों कर्मचारियों एवं शिक्षकों की 2004 से पुरानी पेंशन खत्म हुई थी! सभी ने यह मान लिया कि अब पुरानी पेंशन बहाल नही होगी ! 


विभागीय संघों ने अपने मुद्दों से पुरानी पेंशन को लगभग गायब ही कर दिया और जिन्होंने रखा तो अपनी माँगो के सबसे निचले पायदान पर रखा! विगत विधानसभा चुनावों में जिसे सर्वप्रथम स्थान अटेवा ने दिलाया है! जिला संयोजक  सीपी राव ने कहा कि पेंशन विहीन साथियों के साथ मिलकर शिक्षको और कर्मचारियों के समक्ष विजय बन्धु ने पेंशन बहाली के मामले में विश्वास दिलाया है! 


पेंशन बहाली के मामले में बन्धु अपनी बात रखते है, तब लोगों की आशंकायें दूर हो जाती है। पेंशन विहीनों ने मिलकर प्रदेश स्तर पर एक मंच बनाया अटेवा और राष्ट्रीय स्तर पर एन एम ओपीएस !


 इस मंच के तहत सभी राज्यों में संघर्ष शुरू कर दिया। जिला संयोजिका पार्वती विश्वकर्मा ने कहा कि वर्ष 2016 में प्रिय साथी स्व०डॉ०रामाशीष सिंह को एक आंदोलन के दौरान लाठी चार्ज में हमने खो दिया ! 


इस विपदा में डॉ० रामाशीष का परिवार बन्धु के साथ खड़ा रहा सह संयोजक विनय सिंह ने कहा कि  अब देश का कर्मचारी जान चुका है कि  उसकी पुरानी पेंशन सिर्फ और सिर्फ अटेवा  ही दिला सकता है और कोई नही है! साथ ही मीटिंग में अटेवा ब्लॉक पट्टी महामंत्री डा०सुनील कुमार को मनोनीत किया गया!                      

   

 कार्यक्रम मे डा.विनोद त्रिपाठी मण्डलीय महामंत्री, सी.पी.राव जिलाध्यक्ष, विनय प्रताप सिंह जिला सहसंयोजक, सुरजीत कुमार जिला कोषाध्यक्ष, पार्वती विश्वकर्मा जिला संयोजिका, अखिलेश कुमार जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सहप्रभारी, राजेन्द्र वर्मा, विजय शंकर गुप्ता जिला संयुक्त मंत्री, धर्मेन्द्र बहादुर सिंह संयोजक, मदन मोहन तिवारी महामंत्री आसपुर देवसरा, जमील अहमद संयोजक, विश्वदीप सिंह महामंत्री लक्ष्मणपुर, करुणा शंकर यादव संयोजक पट्टी, जय प्रताप सिंह महामंत्री, बाल्मीकि सरोज कोषाध्यक्ष, बसंत लाल संयोजक , महेशमणि सहसंयोजक, डा.सुनील कुमार, रेखा कुशवाहा, कमलेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे