Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज:नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत का रैपिड सर्वे का कार्य पूरा: एसडीएम



रजनीश/ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। नगर पालिका परिषद करनैलगंज व नगर पंचायत कटरा बाजार पिछड़ी जाति का रैपिड सर्वे का कार्य पूरा हो गया। यह जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी हीरालाल ने बताया कि नगर विकास अनुभाग उत्तर प्रदेश द्वारा दिये गए शासनादेश के क्रम में करनैलगंज नगर पालिका परिषद सीमा विस्तार में 25 वार्डो में पिछड़ी जाति का रैपिड सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और नोटिस बोर्ड पर सर्वे के प्रति चस्पा कर दी गई है। 


उन्होंने बताया कि इसी तरह कटरा बाजार नगर पंचायत में भी सीमा विस्तार के बाद पिछड़ी जाति का रैपिड सर्वे कार्य पूर्ण कराए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ था वहां के 15 वार्डों में पिछड़ी जातियों का रिपीट सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है और उप जिलाधिकारी कार्यालय व नगर पालिका परिषद करनैलगंज, नगर पंचायत कटरा बाजार में इसकी नोटिस चस्पा कर दी गई है।


 किसी भी व्यक्ति को कोई आपत्ति होने पर वह अपना दावा या आपत्ति 2 दिन के भीतर उप जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है। 


उन्होंने बताया कि रैपिड सर्वे का कार्य भी सार्वजनिक कर दिया गया है और कार्य पूर्ण होने के बाद नोटिस के माध्यम से सूचना भी प्रसारित करा दी गई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे