Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लालगंज:आमने सामने बाइक टक्कर में पांच घायल, रेफर



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। बाइक की आमने सामने भिडंत मे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलो को लालगंज ट्रामा सेंटर मे प्रारम्भिक उपचार के बाद चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 


लालगंज कोतवाली के असरही के पास गुम्मौर असरही निवासी अनिल यादव 17 पुत्र दिनेश तथा राघवेन्द्र यादव 28 पुत्र रामकिशोर व अभिषेक पुत्र राकेश एक बाइक से आ रहे थे। 


इसी बीच हिरऊ का पुरवा निवासी शेर बहादुर यादव बाइक से सामने से आ गया। असंतुलित होकर दोनों बाइकें एक दूसरे से भिड गयी। दुर्घटना मे चारो घायलो को गंभीर चोटें आयी है। 


आसपास के लोगों ने घायलो को इलाज के लिए लालगंज अस्पताल पहुंचवाया। यहां घायलो की स्थिति गंभीर देख चिकित्सको ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे