Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं के साथ की चर्चा


                               वीडियो


बीपी त्रिपाठी 

मुज़ेहना, गोंडा :नगर निकाय चुनाव की चल रही तैयारियों के बीच,भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप रविवार को, धानेपुर नगर पंचायत के खीरभारी गाँव पहुंचे। खीरभारी में हरिशंकर राय के आवास पर, प्रधानमन्त्री के मन की बात कार्यक्रम में शामिल हुए।


जहां क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान नगर पंचायत चुनाव संयोजक, खेमराज मिश्रा, मंडलाध्यक्ष संजय सिंह, अनुज मिश्रा, सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।


इस दौरान जिलाध्यक्ष अमर किशोर बमबम ने, बूथ स्तर के चयनित कार्यकर्ताओं को माला पहना कर उनको सम्मानित किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत चुनाव को ले कर गहन चर्चा की गयी।


उसके बाद धानेपुर बाज़ार में स्थित काली मन्दिर पर, कार्यकर्ताओं से मिले । जहां बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से, उन्होंने नगर निकाय चुनाव को ले कर वार्ता की, तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


इस दौरान जिलाउपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्रा जिलामंत्री राम तीरथ वर्मा, जिलाकार्य समिति सदस्य मनीष द्विवेदी, मण्डल उपाध्यक्ष सुरेश तिवारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे