Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

उ प्र कुश्ती के बेहतरी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की बैठक, दिया आवश्यक टिप्स

 


पं श्याम त्रिपाठी/ बनारसी लाल मौर्या

गोंडा ।  नवाबगंज विकासखंड के   नंदिनी नगर महाविद्यालय के सभागार मे राष्ट्रीय कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के द्वारा उप्र कुश्ती संघ के सदस्यों पदाधिकारियों की बैठक कर कुश्ती को विश्व पटल पर नंबर वन बनाने को लेकर मंथन किया गया तथा प्रदेश कुश्ती के बेहतरीन बनाने का निर्देश दिया गया ।




उप्र मे कुश्ती की मजबूत बनाने के लिए हर सदस्यों को कड़ी मेहनत करनी होगी विश्व कुश्ती मे अब कोई भी देश भारत देश को नजरंदाज नही कर रहा है पहलवानों को विश्व स्तर की सुविधा देने तथा प्रदेश कुश्ती को सफलता की उचाईयों पर ले जाना ही सभी का लक्ष्य होना चाहिए ।


उक्त बाते राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने नंदिनी नगर महाविद्यालय सभागार मे उप्र कुश्ती संघ कई बैठक दौरान सदस्यों व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा इस मौके पर प्रदेश के संघ के सदस्यों व पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को गदा भेटकर स्वागत कर किया। 


बैठक मे प्रदेश कुश्ती के सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे । बैठक के बाद अध्यक्ष ने स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित तीन दिवसीय अंडर 15 व 20 राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।


इस मौके पर राष्ट्रीय कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करन भूषण सिंह आदित्य प्रताप सिंह दिनेश सिंह प्रेम मिश्रा सुरेश उपाध्याय,रविन्दर मिश्रा राजकुमार मिश्रा मनोहर यादव, जनार्दन सिंह राजकुमार चहल आनंद देव उपाध्याय विनय भारती चंद्र विजय सिंह, सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे