Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जंगल दोस्त बनकर वन्य जीव एवं पर्यावरण की करें सुरक्षा:अजय क्रांतिकारी



वेदव्यास त्रिपाठी 

खबर प्रतापगढ़ से है जहां वन्य जीव सप्ताह के तृतीय अध्याय दिवस पर्यावरण सेना द्वारा संसारपुर जंगल में ग्रामीणों के साथ वन्य जीव एवं पर्यावरण विषय पर हरित संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को वन्य जीव एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक किया गया। 

हरित संवाद करते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि वन्य जीवों की विलुप्त हो रही प्रजातियों को बचाना होगा।

वन्यजीव धरती पर पर्यावरण के अभिन्न अंग हैं।कटते जंगलों के कारण वन्य जीवों का अस्तित्व संकट में है।हमें धरती पर जीवन और वन्य जीवों की सुरक्षा हेतु वृक्षारोपण के साथ ही जंगलों को बचाना होगा।

उन्होंने सभी लोगों से जंगल दोस्त बनकर जंगलों की सुरक्षा करने का आह्वाहन किया।पर्यावरण सैनिक रवि प्रकाश मिश्र ने कहा कि विकास के नाम पर पेड़ों की बलि देने की व्यवस्था का पर्यावरण सेना विरोध करती है।

ऐसे किसी भी प्रयास का पर्यावरण सेना प्रमुख पर्यावरणविद् अजय क्रांतिकारी के नेतृत्व में खुल कर विरोध किया जाएगा।उन्होंने सभी से अपने और अपने पीढयों के लिए जंगलों को बचाने की अपील की।

इस मौके पर सुमित्रा देवी,रीता देवी,गायत्री देवी, संजू, शर्मिला देवी,सीमा मिश्रा,उर्मिला देवी,शिव कुमार एवं नमन कुमार तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे