Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

हथिगवां पुलिस ने जहानाबाद में मारपीट की घटना में चार आरोपी गिरफ्तार



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ के थाना क्षेत्र हथिगवां के ग्राम लंगड़ी का पुरवा, जहानाबाद में दो पक्षों के मध्य रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। 


इस संबंध में थाना हथिगवां पर मु0अ0सं0 215/2022 धारा 147, 148, 149, 323, 504, 506 भादंवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त मारपीट की घटना में घायल हुए राम सुमेर यादव पुत्र जगन्नाथ यादव उम्र लगभग 65 वर्ष की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। 

 

उक्त घटना से संबंधित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु संबंधित को कड़े निर्देश दिये गये थे। इसी क्रम में थानाध्यक्ष हथिगवां संतोष कुमार सिंह द्वारा उक्त अभियोग की विवेचना  कार्यवाही के क्रम में अभियोग में धारा 302 भादंवि की बढोतरी की गई व घटना से संबंधित 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनकी निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 04 अदद लाठी बरामद की गई।


गिरफ्तार आरोपी 

रामकरन यादव पुत्र स्व0 दूधनाथ निवासी लंगड़ी का पुरवा, जहानाबाद थाना हथिगवां,

रमेश चन्द्र उर्फ राजू पुत्र स्व0 रामचन्द्र निवासी लंगड़ी का पुरवा, जहानाबाद थाना हथिगवां,

सुरेद्र यादव उर्फ रजलू पुत्र रामआधार निवासी लंगड़ी का पुरवा, जहानाबाद थाना हथिगवां,

वीरेन्द्र यादव पुत्र रामआधार निवासी लंगड़ी का पुरवा, जहानाबाद थाना हथिगवां, प्रतापगढ़।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे