रजनीश / ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। गोवध निवारण एंव पशु क्रूरता अधिनियम के वांछित अभियुक्त को स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गौ हत्या से सम्बन्धित पंजीकृत अभियोगों के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ गौ हत्या वाँछित अभियुक्त करिया उर्फ सरवन कुमार पुत्र छेदी निवासी खाले पुरवा ग्राम मौजा लालेमऊ को कूर्मिनपुरवा ग्राम मुंडेरवा के पास गिरफ्तार किया है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ