वेदव्यास त्रिपाठी
खबर प्रतापगढ़ से है जहां प्रतापगढ़ रियासत के राजा अनिल प्रताप सिंह के परिवार की बिटिया वसुंधरा सिंह ने विश्व स्तरीय दुभाषिया कोरियन भाषा की प्रतियोगिता में न सिर्फ राज परिवार का बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन किया है।
वसुंधरा सिंह नगर में आईसीएससी बोर्ड द्वारा संचालित प्रभात एकेडमी की कक्षा बारह की छात्रा है। वसुंधरा अनुराग प्रताप सिंह उर्फ रज्जू राजा की पुत्री है।
कक्षा बारह की पढ़ाई करने के साथ आन लाइन कोरियन भाषा को पढ़ना और लिखना सीख रही है। वसुंधरा ने कोविड़ 19 के सेकेंड लॉक डाउन के समय आन लाइन कोरियन भाषा को सीखना प्रारंभ किया और आज वह फर्राटे से लिखना और बोलना जानती है।
यही नहीं वह कोरियन भाषा के गीतों को बाखूबी गाती भी है। वसुंधरा ने वर्ल्ड लेबल के कोरियन भाषा के कंपटीशन में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है।
वसुंधरा कोरियन (हंगुल) भाषा के वर्ल्ड लेबल कंपीशन में उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। वसुंधरा कोरियन भाषा के साथ जर्मन, स्पेनिश, अंग्रेजी, मराठी के साथ हिंदी भाषा में बखूबी लिखना और बोलना जानती है।
वसुंधरा गाने के साथ गिटार बजाने की शौकीन है। वसुंधरा अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षक डा. प्रभात शर्मा और अपने माता पिता को देती है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ