रजनीश / ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। टूटे बिजली के पोल से बिजली की सप्लाई दी जा रही है। जो आसपास के लोगों के लिए खतरा बना हुआ है।
करनैलगंज नगर क्षेत्र के मौर्य नगर चौराहे से शाहपुर मार्ग पर श्रीभगवान हॉस्पिटल के समीप सड़क के किनारे स्थापित विद्युत पोल कुछ दिन पूर्व विद्युत पोल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने उसमे दूसरा टूटा हुआ पोल जोड़कर सप्लाई बहाल कर दिए। तब से टूटे हुए विद्युत पोल के सहारे बिजली की सप्लाई दी जा रही है।
यह मार्ग काफी व्यस्त हो चुका है हजारों की संख्या में लोगों का आना जाना रहता है, जरा सी चूक होने पर यहां बड़ी घटना घटित हो सकती है। मगर विद्युत विभाग के जिम्मेदार इस समस्या पर ध्यान नही दे रहे हैं। अवर अभियंता सूरज कुमार ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नही है।
और मेरे कार्यकाल में उस मार्ग पर कोई पोल भी नही टूटा है। फिर भी जांच करके दूसरा पोल स्थापित करवाया जायेगा।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ