सुरेंद्र जयसवाल
अज़ान खीरी :- कवि संत कुमार बाजपेई द्वारा रचित काव्य पुस्तक जागो बंधु,जगाते लोग का विमोचन समारोह नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल के आवास पर किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि डॉ द्वारिका प्रसाद रस्तोगी और कार्यक्रम अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल रही।
कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया, मां सरस्वती का पूजन पंडित बृजेश तिवारी ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ कराया।
कार्यक्रम में विशेष सहयोगी नंदी लाल निराश,विशिष्ट अतिथि बेनी राम अंजान,डॉ वेद प्रकाश अग्निहोत्री,रमेश पांडे शिखर, शशिकांत मिश्र, शशि प्रमोद गुप्ता,भोले आलोक तिवारी,आलोक गेदन लाल कनौजिया, श्री पाल वर्मा, सभासद नानक चंद बर्मा,रामनरेश मिश्रा,उमा मिश्रा,शिप्रा खरे,यतीश शुक्ला,सुरेश चंद शुक्ल आदि का माल्यार्पण एवं जागो बंधु जगाते लोग काव्य पुस्तक भेंट करके सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा से संत कुमार बाजपेई ने जागो बंधु, जगाते लोग काबिल पुस्तक की रचना करके समाज को प्रेरणादायक संदेश देने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि इस काव्य पुस्तक में जीवन के सभी अनुभव को कविता के माध्यम से बाजपेई ने प्रस्तुत किया है,जो समाज के लिए बहुत ही उपयोगी है,मेरा पूरा विश्वास है।
उक्त पुस्तक विश्व में अपना रिकॉर्ड बनाएगी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारका प्रसाद रस्तोगी ने अपने संबोधन में कहा कि उक्त पुस्तक जागो बंधु जगाते लोग की रचना के लिए नंदी लाल निराश शशिकांत मिश्र शशि सहित सभी कवियों का सहयोग एवं शुभकामनाएं बाजपेई के साथ रही हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा मां भगवती के आशीर्वाद से जागो बंधु जगाते लोग पुस्तक विश्व में अपना रिकार्ड बनाएगी और समाज के लिए यह पुस्तक प्रेरणादायक है ।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविंद पांडे, ओम प्रकाश वर्मा मयंक दीक्षित, आदित्य गुप्ता,राजीव गुप्ता, उमा मिश्रा सहित गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ