वासुदेव यादव
अयोध्या: अयोध्या जनपद में ई-रिक्शा से स्कूल जा रही दो नाबालिग छात्राओं से सरेराह छेड़खानी।कपड़े भी फाड़े गए। दोनों छात्राएं है सगी बहन।बाइक सवार 3 लड़कों ने की छेड़खानी।
ई रिक्शा वाले ने परिजनों को दी सूचना।स्थानीय लोगों ने एक शोहदे को पकड़ा, 2 शोहदे फरार।
स्थानीय लोगों ने पकड़े गए लड़के को किया पुलिस के हवाले। पकड़ा गया लड़का बताया जा रहा गैर समुदाय का। पकड़े जाने पर स्थानीय लोगों को बताया था हिंदू नाम।
फैजाबाद कोतवाली नगर के हैदरगंज का मामला। छात्राओं के परिजनों ने कोतवाली नगर में दी तहरीर।
इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक मधुबन सिंह ने कहा कि आज प्रातः को0नगर के रीडगंज क्षेत्र में दो नाबालिक छात्राओं के साथ छेड़खानी की घटना में को0 नगर पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए कुछ घण्टे में ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है,
अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ