Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा: पत्नी को मौत की नीद सुला कर पति ने फांसी लगा कर की आत्महत्या,मचा हड़कंप


                पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय तलवार

गोण्डा। आपसी विवाद के चलते पति पत्नी ने मंगलवार की रात आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त कर ली, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय रवाना दिया।


पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय तलवार के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार गोंडा जनपद के खोंडारे थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मकोइया निवासी चंद्रभान सिंह पुत्र स्व. रामबरन सिंह ने बुधवार की सुबह स्थानीय पुलिस को सूचना दिया कि उसका शराब पीने का आदी पोता संजीव सिंह (45) पुत्र राजेंद्र प्रताप सिंह तथा उसकी पत्नी वंदना सिंह (42) ने खाना खाकर बीती रात सोने के लिए घर के दूसरी मंजिल पर बने अपने कमरे में चले गए थे। 


रात में किसी बात को लेकर आपस में हुए विवाद के कारण उन्होंने आत्महत्या कर लिया है। संजीव का शव छत के पंखे से लटका है, जबकि वंदना का शव फर्श पर पड़ा है। 


वंदना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बभनान पर एएनएम पद पर तैनात थी। उन्होंने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 


घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है कि संजीव ने पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद खुद भी पंखे से लटक गया। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।


सूत्र की माने तो किसी सुसाइड नोट मिलने की भी चर्चा कर रहे हैं। जिस पर दोनो का हस्ताक्षर मौजूद होने की बात हो रही है। फिर हाल सुसाइड नोट मिलने के बारे में कोई अधिकारिक सूचना नहीं प्राप्त हुई है।


दोहरे मौत से एक में सनसनी फैल गई है। आखिर क्या वजह रही होगी कि पति पत्नी ने एक साथ आत्महत्या कर ली इन सभी बिंदुओं पर पुलिस पड़ताल करने में जुटी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे