रवि दुबे
प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल की अध्यक्षता में दिनांक 03 सितम्बर 2022 को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील कुण्डा में किया जायेगा।
इसके अलावा तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) व तहसील रानीगंज में मुख्य राजस्व अधिकारी व अन्य तहसीलों में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा।
इसके अलावा दिनांक 17 सितम्बर 2022 को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील लालगंज में किया जायेगा।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ