गौरव तिवारी
लालगंज, प्रतापगढ़। लालगंज तहसील सभागार में मंगलवार को लेखपाल से राजस्व निरीक्षक पद पर प्रोन्नत हुये साथियों को लेखपाल संघ द्वारा समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया।
बतौर मुख्यअतिथि एसडीएम सौम्य मिश्र ने प्रोन्नत मिलने पर कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सरकारी सेवा में शासकीय कार्यो के प्रति लगन तथा निष्ठा व जनता की समस्याओं के निराकरण कराये जाने में पारदर्शिता ही सेवा का आदर्श हुआ करता है।
उन्होंने राजस्व निरीक्षक पद पर प्रोन्नत हुए राजेन्द्र पाण्डेय, केडी पाण्डेय, अशोक दुबे, भोला नाथ, कुलदीप सिंह, सतीश पाण्डेय आदि को सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह व संचालन लेखपाल संघ के अध्यक्ष रामचंद्र त्रिपाठी ने किया।
सम्मान समारोह का संयोजन उपाध्यक्ष केके सरोज तथा मंत्री मो. अकरम ने किया। इस मौके पर राकेशकान्त मिश्र, प्रदीप सिंह, रामबिहारी मिश्र, अनुज कुमार, विजय कुमार, विनोद यादव, जूही बानो, राजेश उपाध्याय, शिवम सिंह आदि रहे। वहीं प्रोन्नत मिलने पर नये राजस्व निरीक्षकों के चेहरे पर कार्यक्रम में खुशी भी देखी गयी।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ