Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

करनैलगंज: पत्रकार को पितृ शोक



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं सम्भ्रांत व्यक्ति तथा पत्रकार प्रशांत मिश्रा के पिता गोविंद कृष्ण मिश्रा 70 वर्ष का शुक्रवार रात्रि में आकस्मिक निधन हो गया। 


उनके निधन की सूचना से उनके घंटाघर स्थित आवास पर लोगो का तांता लग गया। पंडित भगौती मुनीम सर्राफ के नाम से प्रतिष्ठित व्यापारी गोविंद कृष्ण मिश्रा उर्फ मुन्ना भैया विगत कुछ माह से अस्वस्थ चल रहे थे। 


उनके स्वास्थ्य में काफी सुधार आ गया था, मगर शुक्रवार करीब 9 बजे लखनऊ में एकाएक उनकी तबियत बिगड़ी और लोहिया हॉस्पिटल ले जाते समय उन्होंने दम तोड दिया। 


उनका अंतिम संस्कार शनिवार को दोपहर में कटराघाट स्थित सरयू तट पर किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में नगर व क्षेत्र के लोगों ने हिस्सा लिया। 


नगर के व्यापारियों व क्षेत्र की धार्मिक संस्थाओं के साथ जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे