Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR:सरोजिनी नायडू की पुण्य तिथि पर दी गई श्रद्धांजलि


अखिलेश्वर तिवारी

जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉक्टर एमपी तिवारी के साथ विद्यालय की अध्यापक अध्यापिकाएं तथा छात्र-छात्राओं ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया ।


 02 मार्च को शहर के अग्रेंजी माध्यम विद्यालय पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में ‘‘सरोजिनी नायडू‘‘ की पुण्यतिथि मनायी गयी। 


विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी ने सरोजिनी नायडू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । 


उन्होंने बच्चों को बताया कि सरोजिनी नायडू का जन्म भारत के हैदराबाद नगर में हुआ था। इनके पिता अघोरनाथ चट्टोपाध्याय एक नामी विद्धान तथा माँ कवयित्री थी, और बांग्ला में लिखती थीं। 


बचपन से ही कुशाग्र-बुद्धि होने के कारण उन्होने 12 वर्ष की अल्पायु मे ही 12वीं की परीक्षा अच्छे अंको के साथ उत्तीण की और 13 वर्ष की आयु में लेडी ऑफ दी लेक नामक कविता रची। 


सर्जरी में क्लोरोफार्म की प्रभावकारिता साबित करने के लिए हैदराबाद के निजाम द्वारा प्रदान किए गये दान से ‘‘सरोजिनी नायडू‘‘ को इंग्लैंड भेजा गया था। 


सरोजिनी नायडू को पहले लंदन के किंग्स कॉलेज और बाद मे कैम्ब्रिज के गिरटन कॉलेज में अध्ययन करने का मौका मिला। 


अपनी लोकप्रियता और प्रतिभा के कारण 1924 मे कानपुर में हुए कांग्रेस अधिवेशन की वे अध्यक्षा बनीं और 1932 में भारत की प्रतिनिधि बनकर दक्षिण अफ्रीका भी गई। भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद वे उत्तरप्रदेश की पहली राज्यपाल बनीं। 


एनी बेसेन्ट की प्रिय मित्र और गाँधी जी की प्रिय शिष्या सरोजिनी नायडू ने अपना सारा जीवन देश के लिए अर्पण कर दिया। सरोजिनी नायडू का 2 मार्च 1949 को देहांत हो गया। 


‘‘सरोजिनी नायडू‘‘ के पुण्यतिथि पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं में प्रज्ञा सिंह, निष्ठा सोनी, स्वास्तिका पाण्डेय, अनुसा मुद्दसिर, जैना खान, प्रियंका मोदनवाल, अदिती श्रीवास्तव तथा पंकज दूबे नें अपने सुन्दर-सुन्दर विचार प्रस्तुत किये। 


विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 एम0पी0 तिवारी सहित उप प्रधानाचार्य संतोष श्रीवास्तव, शिखा पाण्डेय अध्यापक राघवेन्द्र त्रिपाठी (एक्टीविटी इंचार्ज) ने उपस्थिति होकर भावभीनी श्रृद्धांजली दी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे