Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR:धूमधाम से निकली शिवजी की बारात शोभायात्रा


अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर में महाशिवरात्रि के अवसर पर गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान शिव की बारात शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई । 


झारखंडी महादेव मंदिर से निकाली गई शिव बारात शोभा यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची जहां पर रात्रि में शिव पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया ।


 महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रातःकाल से ही भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ मन्दिरों में उमड़ पड़ी। 


नगर के झारखण्डी मन्दिर सहित अन्य शिवालयों पर भगवान शिव का अभिषेक किया गया। मंगलवार को नगर के झारखण्डी, हनुमानगढ़ी, बड़ा ठाकुर द्वारा सहित अन्य सभी मन्दिरों पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए आस्था का जनसैलाब उमड पड़ा। 


हर हर महादेव व बोल बम के नारों के साथ शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। नगर से लगभग तीन किलोमीटर दूर राजापुर भरिया जंगल में स्थित बाबा जंगली नाथ के मन्दिर पर भी सुबह से भक्तों का जमावड़ा रहा। 


बाबा जंगली मन्दिर के प्रांगण में महाशिवरात्रि को भव्यमेले का आयोजन भी किया जाता है। भगवतीगंज स्थित झारखण्डेश्वर मन्दिर पर भगवान शिव का भव्य श्रृंगार कर महाआरती का आयोजन किया गया। 


इसी तरह नगर से लगभग 5 किमी दूर महाभारत कालीन पांडवों द्वारा स्थापित प्राचीन रेणुका नाथ महादेव मन्दिर पर भी भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया। 


मन्दिर में भगवान शिव का महाकाल के रूप में भव्य श्रृंगार किया गया था। शिव भक्तों नं महाकाल का दूध, दही शहद,घी, गंगा जल से जलाभिषेक किया। 


शिव भक्तों द्वारा लगाए जा रहे नारो से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। एमएलके महाविद्यालय के हास्टल में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी महा शिवरात्रि के अवसर पर अखंड रामायण का आयोजन कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। 


हवन पूजन के बाद छात्रों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

भूतप्रेत की टोली संग निकली शिव बरात

शिव नाट्य कला मंडल द्वारा भगवान शिव की बरात स्थानीय रामलीला मैदान से निकाली गयी।


समिति के अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव महामंत्री डॉ तुलसीश दुबे समाजसेवी डॉ धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरु ने आरती किया । उसके बाद शोभायात्रा निकाली गई। 


बरात में भगवान शिव के भक्तों के अलावा उनके साथ भूत प्रेत की टोलियां भी चल रही थी। डीजे पर भक्तिमय गीतोेें पर शिव भक्त नाचते गाते अबीर गुलाल उड़ाते बारात का आन्नद लेते नजर आये। 


शिव बारात राम लीला मैदान से मेजर चौराहा, अंबेडकर तिराहा, वीर विनय चौक से होते हुए झारखंडी मन्दिर पहुँची जहाँ भगवान भोले नाथ के स्वरूप में बने शंकर जी ने झारखंडी महादेव का दर्शन किया। 


उसके बाद शोभायात्रा वीर विनय चौराहा से होते हुए नगर के विभिन्न मार्गो से शिव बारात निकली जहाँ पर श्रद्धालुओं ने स्वागत करते हुए पूजन अर्चन किया। 


शिव बारात के दौरान राज्य मंत्री पलटू राम भी शामिल हुए। उन्होंने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। शिव बारात परम्परागत मार्गो से होता हुआ रामलीला मैदान पहुंचा। 


जहां भगवान शिव और पार्वती का विवाह समारोह का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे