Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:कार व बाइक में भीषण एक्सीडेंट, गंभीर

रजनीश/ज्ञान प्रकाश

करनैलगंज(गोंडा)। मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है। 


घटना गोंडा लखनऊ मार्ग स्थित ताले पुरवा मोड़ के पास की है। बुधवार की सुबह ग्राम ढेमा निवासी राजेश अवस्थी बाइक से भंभुआ बाजार आ रहे थे। 


वह ताले पुरवा मोड़ के पास गोंडा लखनऊ हाईवे पर पहुंचे ही थे, उसी बीच काफी तेजगति से आ रही कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। 


जिससे वह सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गये। आनन फानन में उन्हें गोंडा ले जाया गया, जहां इलाज चल रहा है। 


बताया जाता है कि उनकी हालात गम्भीर बनी हुई है। भंभुआ पुलिस चौकी प्रभारी वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि घायल को गोंडा इलाज के लिये ले जाया गया है, जहां हालत गम्भीर बनी हुई है। 


उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे