प्रतापगढ़:वंदे मातरम है हम सभी के लिए राष्ट्र मंत्र : रामदत्त चक्रधर | CRIME JUNCTION प्रतापगढ़:वंदे मातरम है हम सभी के लिए राष्ट्र मंत्र : रामदत्त चक्रधर
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:वंदे मातरम है हम सभी के लिए राष्ट्र मंत्र : रामदत्त चक्रधर

सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन

प्रख्यात पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी के गीतों हुआ राष्ट्रभक्ति का महौल

वेद व्यास त्रिपाठी

प्रतापगढ़। अमृत महोत्सव का आयोजन हम सभी के लिए संकल्प का आयोजन है कि हम अपने स्व का जागरण करें। 


अपने स्वत्व को जगा कर, अपने स्वाभिमान को जगा कर परम वैभवशाली राष्ट्र की परिकल्पना को साकार करना ही अमृत महोत्सव का उद्देश्य है। उक्त बातें नगर के राजकीय इंटर कालेज के मैदान में अमृत महोत्सव आयोजन समिति द्वारा आयोजित सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर ने कहा।


उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि देश में अनेक ऐसे ज्ञात-अज्ञात स्वाधीनता संग्राम सेनानी हैं जिनका हम स्मरण करें और आने वाली पीढ़ी को परिचित कराएं।

वंदे मातरम हम सभी के लिए राष्ट्र मंत्र है। वंदे मातरम का उद्घोष धमनियों में रक्त का संचार बढ़ा देता है।

आइए हम सब मिलकर वंदे मातरम के जयघोष के साथ पूरे गगन को गुंजायमान करें।


उन्होंने आवाहन किया कि हम सभी को प्रतिदिन राष्ट्र वंदना अवश्य करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भारत गौरवशाली राष्ट्र है, इसका इतिहास गौरवशाली है और हम गौरवशाली वर्तमान के साथ भारत को अखंड भारत बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं । 


कार्यक्रम में सुबह साढ़े नौ बजे से ही लोगों की भीड़ आनी शुरू हो गई थी। हजारों की संख्या में लोगों ने एक साथ वंदे मातरम का सामूहिक गान करके राष्ट्रभक्ति का प्रबल ज्वार उत्पन्न किया।


 कड़ाके की ठंड के बाद भी भारत माता का जयकारा लगाते हुए लोग हजारों की संख्या में राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में स्वाधीनता सेनानियों को भावांजलि अर्पित करने के लिए उपस्थित हुए।


 इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज ब्रह्मचारी ने की। कार्यक्रम में कर्नल श्रीनिवास, प्रख्यात पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी, समाजसेवी सियाराम,अमृत महोत्सव आयोजन समिति के प्रांत संयोजक डॉ अखिलेश पांडेय मंच पर उपस्थित रहे। 


प्रस्तावना डॉक्टर पीयूष कांत शर्मा ने प्रस्तुत की। प्रख्यात पार्श्व गायक रवि त्रिपाठी ने अपने गीत यह देश मेरा से वातावरण को राष्ट्रभक्तिमय कर दिया गया। 


सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर को डॉक्टर सौरभ पांडेय और समिति के पदाधिकारियों ने साफा, अंगवस्त्रम और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। 


समिति के पदाधिकारियों ने अन्य सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभाशंकर पाण्डेय ने किया।


कार्यक्रम में आरंभ में दीप प्रज्वलन के पश्चात अतिथियों का परिचय और स्वागत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह और आयोजन समिति के पालक अधिकारी डॉ सौरभ पांडेय ने किया। आभार डॉक्टर अखिलेश पांडेय ने किया। 



वंदे मातरम गायन में लक्ष्मी मिश्रा उनके सहयोगियों ने सहयोग प्रदान किया। आरंभ में पंडित आलोक मिश्र के निर्देशन में 21 वेद पाठी ब्राह्मणों के द्वारा शंख ध्वनि और वेद मंत्र का उच्चारण के साथ अमृत महोत्सव आरंभ हुआ।


 इस अवसर पर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। लोग समूहों में भारत माता के जयकारे लगाते हुए कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हुए और कार्यक्रम स्थल लगातार भारत माता वंदे मातरम की गूंज से गुंजायमान रहा। 


इस अवसर पर प्रांत प्रचारक रमेश,रामचंद्र,विभाग प्रचारक प्रतोष, नागेंद्र,रमेश त्रिपाठी, चिंतामणि, हरीश कुमार,अशोक सिंह,कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह,सांसद संगम लाल गुप्ता, विधायक धीरज ओझा, विधायक राजकुमार पाल,पूर्व विधायक हरी प्रताप सिंह ,राकेश सिंह, कृष्ण कांत मिश्रा ,संतोष मिश्रा, पिंटू तिवारी, प्रभात मिश्र, नितेश खंडेलवाल,शिव शंकर सिंह, डॉ बृज भानु सिंह, विनोद कुमार द्विवेदी,संजय तिवारी,सुरेंद्र प्रसाद ,शिशिर खरे,रमेश पटेल,लक्ष्मी मिश्रा ,अनीता पांडेय, अनामिका उपाध्याय ,डॉ अविनाश शुक्ला, विनोद शुक्ल,सीतांशु ओझा सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे